Local Holiday Declared: 3 दिनों की छुट्टी का ऐलान, सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, सरकारी दफ्तरों में लगेगा ताला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों और स्कूली बच्चों के लिए गुड न्यूज आई है। त्यौहारों के मौसम में छुट्टियों की सौगात मिलने जा रही है।
दरअसल, भाई दूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। 15 नवंबर 2023 को इस अवसर पर सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) 13 नवंबर 2023 दिन सोमवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। जिसे बाद में शासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया।
राज्य सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश के कई जिलों में जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय अवकाश के आदेश में संशोधन कर नया आदेश जारी किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब कोरबा जिले के कलेक्टर सौरभ कुमार ने स्थानीय अवकाश की घोषणा की है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि, कैलेण्डर वर्ष 2023 के लिए जिले में 15 नवंबर 2023 दिन बुधवार (भाई दूज) के ऐच्छिक अवकाश को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 13 नवंबर गोवर्धन पूजा के अवसर पर सामान्य अवकाश घोषित किए जाने के कारण उक्त दिवस के स्थानीय अवकाश को निरस्त किया है।
इस हेतु कलेक्टर ने अब जिले में दीपावली के दूसरे दिन 13 नवंबर 2023 (गोवर्धन पूजा) के स्थानीय अवकाश के स्थान पर 15 नवंबर 2023 दिन बुधवार (भाई दूज) के ऐच्छिक अवकाश को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
घोषणा के बारे में जानकारी:
- 15 नवंबर 2023 को भाई दूज के अवसर पर कोरबा जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
- कोरबा जिले के कलेक्टर सौरभ कुमार ने स्थानीय अवकाश की घोषणा की है।
- अवकाश 15 नवंबर, 2023 को है, जो बुधवार है।
- अवकाश भाई दूज के अवसर पर घोषित किया गया है।
आवश्यक जानकारी:
- अवकाश सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूल कॉलेजों के लिए लागू होगा।
- अवकाश के दौरान कोई भी सरकारी कामकाज नहीं होगा।
- स्कूली बच्चों को इस अवसर पर छुट्टी मिलेगी।
छत्तीसगढ़ सरकार की इस घोषणा से सरकारी कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को दीपावली के बाद एक लंबी छुट्टी मिलने जा रही है। इस अवसर पर लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकेंगे।
Read More:
मानदेय बढ़ाने का आदेश जारी, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला, इनके मानदेय में 3000 रुपये की हुई वृद्धिhttps://t.co/ByGF3l6ADj
— Khabar Bastar (@khabarbastar) September 5, 2023
FAQ:
- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भाई दूज के अवसर पर कितने दिनों की छुट्टी है?
एक दिन।
- कोरबा जिले में भाई दूज के अवसर पर कौन से सरकारी कार्यालय और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे?
सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल-कॉलेज।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |