छुट्टी ब्रेकिंग: स्थानीय अवकाश निरस्त, कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश, जानिए कब होगी छुट्टी
रायपुर @ खबर बस्तर। त्यौहारों के मौसम में सरकारी कर्मचारियों और स्कूली बच्चों की मौज हो गई है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थानीय अवकाश की घोषणा की जा रही है।
इसी कड़ी में कोरबा जिले के कलेक्टर ने पूर्व घोषित अवकाश की तिथि में संशोधन करते हुए स्थानीय अवकाश की नई तारीख जारी की है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।
बता दें कि कोरबा कलेक्टर सौरभ कुमार ने 13 नवंबर 2023 को गोवर्धन पूजा के मौके पर दिए जाने वाले अवकाश को निरस्त कर दिया है और इसकी जगह 15 नवंबर 2023 को भाई दूज पर अवकाश दिया जाएगा।
जानिए क्या है आदेश में
कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेशर में कहा गया है कि कोरबा जिले में दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) पर 13.11.2023 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था।
छ०ग० सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा “गोवर्धन पूजा” पर सामान्य अवकाश घोषित किये जाने के कारण दिनांक 13.11.2023 को दीपवाली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) पर स्थानीय अवकाश को निरस्त किया जाता है।
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना क०/एफ, 3-2/1999/1/4 दिनांक 30/3/1999 के विहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए सौरभ कुमार, कलेक्टर, कोरबा द्वारा गोवर्धन पूजा पर स्थानीय अवकाश के स्थान पर दिनांक 15.11.2023 दिन बुधवार “भाई दूज” (ऐच्छिक अवकाश) को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |