CG Election 2023: प्रदेश की इन 5 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी फाइनल, जानिए किसे मिलेगा मौका
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव अब कुछ ही महीने बाद होने वाला है इसे लेकर राजनीतिक दलों की तैयारी शुरू हो गई है। विपक्षी दल भाजपा ने तो अपने 21 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान भी कर दिया है वहीं अब कांग्रेस भी इसी दिशा में आगे चल पड़ी है।
Read More:
Petrol Diesel Rate: अचानक सस्ता हुआ डीजल-पेट्रोल, आज ही भरवा लें टंकी, यहां देखें आपके शहर में क्या है कीमत!https://t.co/H9SgGQwcVL
— Khabar Bastar (@khabarbastar) August 26, 2023
सूत्रों की मानें तो प्रदेश की कुल 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने पांच सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट फाइनल कर ली है। बताया जा रहा है कि सितंबर महीने के पहले सप्ताह में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकती है।
फिलहाल, कांग्रेस में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया चल रही है। कांग्रेस ने विधानसभा टिकट के दावेदारों से ब्लॉक स्तर पर आवेदन मांगें थे। आवेदन की यह प्रक्रिया 17 से 22 अगस्त तक चली।
अब जिला स्तर पर दावेदारों के नामों पर विचार चल रहा है। इस बीच खबर है कि प्रदेश की 90 में से पांच सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी फाइनल हो गए हैं।
Read More:
राज्य शिक्षक सम्मान: शिक्षक दिवस पर 48 शिक्षकों का होगा सम्मान, राज्य शिक्षक अलंकरण अवार्ड से होंगे सम्मानित, यहां देखें लिस्टhttps://t.co/sa31bv6Cry
— Khabar Bastar (@khabarbastar) August 26, 2023
सितंबर में जारी होगी लिस्ट
बताया गया है कि सितंबर के पहले सप्ताह में जारी होने वाली प्रत्याशियों की पहली सूची में इन पांचों सीट के प्रत्याशियों का नाम सबसे ऊपर रहने की संभावना है। वहीं प्रदेश की बाकी 85 सीटों पर लगभग 1900 दावेदरों के नाम सामने आए हैं।
टिकट वितरण में भाजपा ने मारी बाजी
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने इस बार अपनी तैयारी पहले ही शुरू कर दी है। टिकट वितरण में भी कांग्रेस से आगे निकलते हुए भाजपा ने 90 में से 21 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।
Read More:
‘कवासी लखमा इस बार चुनाव जीते तो राजनीति छोड़ दूंगा…’, जानिए BJP नेता ने क्यों किया ये दावा!https://t.co/YP7RTnUCNq
— Khabar Bastar (@khabarbastar) August 25, 2023
इसके अलावा बस्तर संभाग के केशकाल विधानसभा सीट पर पूर्व आईएएस नीलकंठ टेकाम का भी चुनाव लड़ना लगभग तय हो गया है। हालांकि, अभी उनके नाम की घोषणा नहीं की गई है।
लेकिन बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने केशकाल सीट से टेकाम के नाम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से नीलकंठ टेकाम को आगामी विधानसभा चुनाव में जीतने की अपील भी कर डाली है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |