Employees DA Hike, DA Hike Update, DA hike, DA Arrears, 7th Pay Commission, 8th Pay Commission : मोदी सरकार के बाद अब राज्यों ने भी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की शुरुआत कर दी है।
दरअसल, अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महंगाई भत्ते को बढ़ाया गया था। जिसके बाद अब एक अन्य राज्य द्वारा महंगाई भत्ते को बढ़ा दिया गया है।
इसके साथ ही पेंशनर्स के महंगाई राहत में 4% की वृद्धि की गई है। इसी के साथ सरकारी कर्मचारी और पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत बढ़कर 50% हो जाएंगे।
वर्तमान में कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को 46% की दर से महंगाई भत्ता उपलब्ध कराया जा रहा था।
DA Hike : 68818 कर्मचारी सहित 32000 पेंशन भोगियों को सीधा लाभ
वहीं अब मुख्यमंत्री के इस निर्णय के बाद 68818 कर्मचारी सहित 32000 पेंशन भोगियों को सीधा लाभ मिलेगा।
हालांकि सरकार के फैसले से उन पर हर साल 124.20 करोड रुपए का अतिरिक्त खर्च देखा जाएगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 1 जनवरी से प्रभावी होगी। जिसके साथ ही कर्मचारियों को दो महीने की एरियर राशि का भी भुगतान किया जाएगा।
DA Hike : कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि
इसकी जानकारी अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी है। सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने लिखा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन से डबल इंजन सरकार सभी नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
इसके साथ ही सरकारी सेवाएं देने के लिए हम समर्पित हैं। हम राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए एक बार फिर से कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि करने जा रहे हैं।
DA Hike : 50% महंगाई भत्ता उनके मूल वेतन पर उपलब्ध
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जल्दी आदेश जारी किए जाएंगे। बता दे 1 लाख से अधिक कर्मचारी पेंशन भोगी इसे लाभान्वित होंगे।
अब उन्हें 50% महंगाई भत्ता उनके मूल वेतन पर उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके साथ उनके वेतन में बड़ी वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी। साथ वेतन बढ़कर 42000 तक हो सकते हैं।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |