DA Hike 2024, Employees DA Hike, Dearness Allowances, DA Arrears : देश के एक करोड़ से अधिक कर्मचारी पेंशनर्स को जल्दी-बड़ी सौगात मिल सकती है। DA वृद्धि पर बड़ी अपडेट सामने आई है। इसके तहत जल्दी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में वृद्धि के आदेश जारी किए जाएंगे।
1 जनवरी 2024 से होने वाले महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि निश्चित मानी जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि मार्च में होली से पहले सरकार द्वारा DA में बढ़ोतरी के आदेश जारी कर कर सकती है। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
GK Quiz: वह क्या है जो आपके सामने होता है लेकिन दिखाई नहीं देता है ? दम है तो जवाब दो!
DA Hike : मार्च महीने में महंगाई भत्ते में बढ़ोत्त्तरी की संभावना
कोरोना काल के बाद से ही सरकार महंगाई भत्ते की घोषणा मार्च महीने में कर रही है। ऐसे में मार्च महीने में महंगाई भत्ते में बढ़ोत्त्तरी की संभावना जताई जा रही है। लोकसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन अप्रैल महीने के अंत तक जारी हो सकता है।
ऐसे में मार्च में महंगाई भत्ते का आंकड़ा 50% तक पहुंचाने का पूर्वानुमान है। बता दे कि जुलाई से दिसंबर 2023 के लिए एआईसीपीआई आंकड़े 138.8 अंक निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में महंगाई भत्ते का स्कोर 50.28% पहुंच गया है।
DA Hike : महंगाई भत्ते में वृद्धि की दर जून 2024 तक प्रभावी रहेगी
ऐसे में जनवरी महीने से होने वाली महंगाई भत्ते में वृद्धि की दर जून 2024 तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद जुलाई 2024 में एक बार फिर से महंगाई भत्ते को बढ़ाया जाएगा। जिसकी घोषणा सितंबर महीने तक की जाएगी। बता दे सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में दो बार बढ़ोतरी की जाती है। साल में होने वाली इस बढ़ोतरी के लिए 6 महीने का समय लिया जाता है।
DA Hike : 48 लाख कर्मचारियों सहित 68 लाख पेंशन भोगियों को लाभ
DA के 50% होने का लाभ 48 लाख कर्मचारियों सहित 68 लाख पेंशन भोगियों को होगा। सैलरी के साथ पेंशन में भी बड़ी वृद्धि देखी जाएगी। वहीं यदि बेसिक सैलरी 18000 रुपए है तो DA के रूप में 9000 रुपए खाते में भेजे जाएंगे।
DA Hike : HRA भी बढ़ाया जा सकता
महंगाई भत्ते के बढ़ने के साथ HRA भी बढ़ाया जा सकता है। दरअसल HRA में 3% की वृद्धि की जा सकती है। जिसके बाद HRA 27% से बढ़कर 30% हो जाएगा। वित्त विभाग के मेमोरेंडम में इसके लिए प्रावधान किया गया। जिसमें महंगाई भत्ता 50% होने की स्थिति में ही गृह भाड़ा भत्ता को बढ़ाया जा सकता है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |