DA Hike, Employees DA hike, DA Arrears, Dearness Allowances : राज्य के लाखों कर्मचारियों को जल्दी महंगाई भत्ते में वृद्धि (DA Hike) का लाभ मिलेगा।
इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। राज्य शासन द्वारा शुरू की गई तैयारी का लाभ 12 लाख से अधिक कर्मचारी सहित पेंशन भोगियों को मिलेगा।
उनके महंगाई भत्ते में वृद्धि जुलाई 2023 से होनी है। ऐसे महीने 7 महीने की एरियर राशि (DA Arrears) का भी भुगतान किया जाएगा।
बता दे कि कर्मचारी संघ द्वारा लंबे समय से सरकार से महंगाई भत्ते में वृद्धि की मांग की जा रही है। केंद्रीय कर्मचारियों को सितंबर 2023 में बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ दिया गया था।
DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि के आदेश
मोदी सरकार की घोषणा के बाद उनके महंगाई भत्ते में वृद्धि के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जिसके बाद सभी राज्य सरकारों द्वारा भी अपने-अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा की गई थी।
DA Hike : महंगाई भत्ते में वृद्धि की मांग तेज
हालांकि 2023 के अंत में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने थे। जिसके कारण कुछ राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों सहित पेंशनर्स को महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ नहीं दिया गया था।
अब एक बार फिर से इन राज्यों में राज्य सरकार के गठन के बाद महंगाई भत्ते में वृद्धि की मांग तेज हो गई है।
मध्य प्रदेश के 12 लाख कर्मचारी सहित रिटायर्ड पेंशनर्स की दिवाली और नया साल का जश्न फीका रहा है। ऐसे में वह संक्रांति और होली से पहले महंगाई भत्ते में वृद्धि की मांग कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अभी हाल ही में 10 जनवरी को लाडली बहन के खाते में 1576 करोड रुपए की राशि डाली गई है। ऐसे में कर्मचारियों सहित पेंशनर्स को उम्मीद है कि जल्द उनके चार फीसद महंगाई भत्ते को भी बढ़ाया जाएगा।
DA Hike : महंगाई भत्ते और महंगाई राहत बढ़कर 42 से 46%
यदि ऐसा होता है तो कर्मचारियों सहित पेंशनर्स के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत बढ़कर 42 से 46% हो जाएंगे वर्तमान में प्रदेश के कर्मचारियों को 42% की दर से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत उपलब्ध कराया जा रहा है।
उनके महंगाई भत्ते में वृद्धि जुलाई 2023 से मान्य होगी। ऐसे में उन्हें 7 महीने की एरियर राशि का भी भुगतान किया जाएगा।
DA Hike : वेतन और पेंशन में 3000 से 8000 तक की वृद्धि तय
महंगाई भत्ते में वृद्धि के साथ ही लाखों कर्मचारियों सहित पेंशनर्स के वेतन और पेंशन में 3000 से 8000 तक की वृद्धि तय मानी जा रही है।
इसके साथ ही उनके वेतन बढ़कर 47000 से 50000 तक हो सकते हैं।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |