Dearness Allowances Hike, DA Hike, Employees DA : राज्य कर्मचारियों के साथ ही अब अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों के डीए को बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें एरियर का भी भुगतान किया जाएगा।
हालांकि, एरियर का भुगतान उन्हें तीन किस्तों में किया जाना है। अप्रैल से उनके वेतन में बड़ा इजाफा देखा जाएगा।
सरकार द्वारा पेंशन भोगियों के पेंशन में भी वृद्धि की गई है। माना जा रहा है कि हजारों कर्मचारियों को इससे लाभ मिलेगा।
महंगाई भत्ता बढ़कर 46% हो गया
प्रदेश के लाखों कर्मचारी राज्य सरकार से 8% DA बढ़ाने की मांग कर रहे थे जबकि शासन द्वारा उनके महंगाई भत्ते में 4% का इजाफा किया गया है।
इधर, सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ता बढ़ाये जाने के बाद अब पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी और पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भी कर्मचारियों अधिकारियों के महंगाई भत्ते को चार से सबसे बढ़ाया गया है।
साथ ही कर्मचारियों की महंगाई भत्ते की दर बढ़कर 46% हो गई है। पहले उन्हें 42% की दर से महंगाई भत्ते का लाभ दिया जा रहा था।
अब उन्हें एरियर की राशि का भी भुगतान किया जाएगा। तीन समान किस्तों में उन्हें एरियर का भुगतान किया जाना है। 2 महीने के एरियर उन्हें तीन किस्तों में दिए जाएंगे।
वेतन में हर महीने 3000 से 8000 तक का इजाफा
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में कार्य अधिकारी कर्मचारी को जनवरी 2024 से 46% का लाभ मिलेगा वहीं उनके वेतन में हर महीने 3000 से 8000 तक का इजाफा देखा जा सकता है।
जबकि 7000 से अधिक अधिकारी कर्मचारी इससे लाभान्वित होंगे। प्रबंध निदेशक द्वारा इसके आदेश जारी किए गए हैं।
1 जनवरी से 50% महंगाई भत्ते का लाभ
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार द्वारा राज्य कर्मचारी और चार लाख से अधिक पेंशन होगी। उनके महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को बढ़ाने के आदेश जारी किए गए थे।
अब अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों की महंगाई भत्ते को भी बढ़ाया गया है। जिसके साथ उनके DA 50% हो गए हैं।
लोकसभा चुनाव के आचार संहिता लगने से पहले मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी कर्मचारियों के वेतन के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि की गई है
उन्हें 1 जनवरी से 50% महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाएगा। अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों को मध्य प्रदेश में केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर ही महंगाई भत्ता उपलब्ध कराया जाएगा।
हालांकि राज्य कर्मचारियों को फिलहाल 46% की दर से ही महंगाई भत्ता उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए भी आदेश जारी किए गए हैं।
इसके अलावा मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते को भी बढ़ाया गया है।
मध्य प्रदेश शासन द्वारा 15 मार्च को जारी आदेश का अनुपालन करते हुए विद्युत पेंशनर और पारिवारिक पेंशनर को 1 मार्च 2024 से छठे वेतन के अनुसार 9% वृद्धि के साथ ही महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाएगा।
महंगाई भत्ते बढ़कर 230 फीसद हो गए
जिसके साथ ही उनके महंगाई भत्ते बढ़कर 230 फीसद हो गए हैं जबकि सातवें वेतनमान के अनुसार कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में 4% का इजाफा किया गया है। जिसके साथ ही उनके महंगाई भत्ते बढ़कर 46% हो गए हैं उन्हें अप्रैल 2024 में यह राशि भुगतान की जाएगी।
अतिरिक्त पेंशन पर भी महंगाई भत्ता उपलब्ध
इसके साथ ही मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 80 साल या उससे अधिक आयु के पेंशन भोगियों को अतिरिक्त पेंशन पर भी महंगाई भत्ता उपलब्ध कराया जाएगा।
इस आदेश के बाद बढ़ी हुई महंगाई राहत की राशि का भुगतान मार्च महीने से पेंशन और परिवार पेंशन के साथ उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |