डिप्टी कलेक्टर ट्रांसफर : राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, जनपद पंचायत CEO भी बदले गए
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। शासन द्वारा डिप्टी कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी का तबादला किया गया है।
इन अफसरों का हुआ ट्रांसफर…
– प्रफुल्ल कुमार रजक, प्रभारी तहसीलदार जिला- गौरेला पेण्ड्रा मरवाही को डिप्टी कलेक्टर जिला मोहला मानपुर चौकी में पदस्थ किया गया है।
– तुलसीदास मरकाम, सीईओ जनपद पंचायत जिला- गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को सीईओ जनपद पंचायत पत्थलगांव जिला जशपुर सीईओ जनपद पंचायत बनाया गया है।
– इंदिरा मिश्रा, सीईओ जनपद पंचायत पेण्ड्रा-मरवाही को डिप्टी कलेक्टर जिला बलरामपुर रामानुजगंज बनाया गया है।
– फगेश सिन्हा, सीईओ जनपद पंचायत बीजापुर को डिप्टी कलेक्टर जिला सरगुजा के पद पर पदस्थ किया गया है।
– पूजा बंसल, सीईओ जनपद पंचायत मैनपुर जिला गरियाबंद को डिप्टी कलेक्टर जिला सरगुजा बनाया गया है।
– शिवनाथ बघेल, सीईओ जनपद पंचायत दंतेवाड़ा को डिप्टी कलेक्टर जिला दंतेवाड़ा के पद पर पदस्थ किया गया है।