Holiday Canceled, Employees Holiday 2024, Employees Holiday Cancelled : हजारों कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है। होली की भीड़ को देखते हुए कर्मचारियों के अवकाश को निरस्त कर दिया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, 22 मार्च से लेकर 1 अप्रैल 2024 तक कर्मचारियों को अवकाश प्रदान नहीं किया जाएगा।
ऐसे में छुट्टियां नहीं मिलने की वजह से हजारों कर्मचारियों की होली फीकी रहने वाली है। विषम परिस्थिति में ही कर्मचारियों को अवकाश का लाभ मिल सकता है।
प्रोत्साहन भत्ता भी उपलब्ध
होली की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम के कर्मचारियों विशेषकर चालकों और परिचालकों की छुट्टी 22 मार्च से 1 अप्रैल तक के लिए निरस्त कर दी गई है।
इस अवधि में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों और अफसर को प्रोत्साहन भत्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा। वही अनुबंधित बसों को भी अवकाश नहीं मिलेगा।
हजारों कर्मचारियों को बड़ा झटका
ऐसे में बसों का शत प्रतिशत संचालन होना आवश्यक है। सरकार के इस आदेश से हजारों कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है।
परिवहन निगम के एचडी मासूम अली सरवर की ओर से आदेश जारी किया गया। जिसमें कहा गया की 24 और 25 मार्च को होली का त्यौहार है।
29 मार्च को गुड फ्राइडे है और उसके बाद शनिवार और रविवार है। ऐसे में लोगों की आवाजाही बढ़ेंगे। 22 मार्च से शुरू होकर लोगों की भीड़ 1 अप्रैल तक बढ़ने वाली है।
कर्मचारियों की छुट्टी को रद्द कर दिया गया
इस दौरान अधिक से अधिक बसों का संचालन करना बेहद आवश्यक है। जिसके कारण उत्तर प्रदेश के परिवहन निगम के सभी कर्मचारियों की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है।
लखनऊ के चारबाग, आलमबाग, केसरबाग और अवध सहित 16 बस अड्डों पर क्लाकवाइज कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई जाएगी।
कर्मचारियों को 1 अप्रैल के बाद ही अवकाश की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन का लाभ दिया जा सकता है।
प्रोत्साहन भत्ता के रूप में उन्हें राशि उपलब्ध कराई जा सकती है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |