Employees Salary Hike, New Pay Commission, Employees New Pay Scale : कर्मचारियों को जल्द नए वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। जल्द इसके लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं विभाग द्वारा जानकारी की मांग की गई है।
बता दे नगर निगम के कर्मचारियों को अब बड़ी राहत मिलेगी। नगर निगम के अलावा नगर परिषद और अन्य नगर निकाय कर्मचारियों को जल्दी नए वेतनमान का लाभ दिया जाएगा।
इससे पहले हाई कोर्ट द्वारा भी इस मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया गया था। जिसके बाद विभागीय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है।
विभाग ने कर्मचारियों को नए वेतनमान के संबंध में जानकारी की मांग की है। बता दे कि बिहार के कई नगर निगम है, जहां पहले से ही कर्मचारियों को नए वेतनमान के तहत सातवें वेतनमान लागू किए गए हैं और इसके लाभ भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
प्रस्ताव निगम बोर्ड से पारित
अब तक मुजफ्फरपुर नगर निगम में लागू नहीं होने की वजह से वहां के कर्मचारियों को नए वेतनमान का लाभ नहीं मिल पाया है। हालांकि इसके लिए प्रस्ताव निगम बोर्ड से पारित किया जा चुका है।
जब यह मामला हाई कोर्ट पहुंचे तो 10 अप्रैल को हाई कोर्ट ने नगर विकास और आवास विभाग को एक समान निकायों में कार्य कर्मचारियों को नए वेतनमान देने के आदेश दिए गए हैं।
आदेश की अवहेलना करने पर ₹10000 का जुर्माना
उसके साथ ही पूर्व के आदेश की अवहेलना करने पर ₹10000 का जुर्माना भी लगाया गया। हाई कोर्ट के आदेश के बाद अब विभाग द्वारा कार्रवाई शुरू की गई है।
नगर निकाय से आय व्यय और इससे संबंधित जानकारी की मांग की गई है।
निगम कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ
नगर निगम ने इसकी डिटेल विभाग को भेज दी है और जल्द ही मुजफ्फरपुर, बिहार के नगर निगम कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही उनके वेतन में बड़ा इजाफा देखा जाएगा
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।