Employees News: सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। राज्य सरकार ने हाल ही में विधानसभा में लेखानुदान पारित होते ही कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक को समाप्त कर दिया है।
इसके साथ ही प्रशासनिक सुधार विभाग ने भी इस दिशा में आवश्यक आदेश जारी किए हैं। अब कर्मचारियों और अधिकारियों को अपनी पसंद के अनुसार तबादले के लिए 20 फरवरी तक आवेदन करने का मौका मिलेगा।
20 फरवरी तक तबादलों की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी
बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य सरकार प्रशासनिक बदलाव कर सकती है। इस बदलाव के दौरान कई विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को नई पोस्टिंग मिल सकती है।
इस दौरान पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों को भी नई पोस्टिंग की उम्मीद है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कि इस बार सरकार के बदलने के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है जब ट्रांसफर का प्रतिबंध हटाया गया है।
इसलिए अब विधायक अपने इच्छानुसार अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर करवा सकते हैं।
Read More:
DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर जल्द जारी होगा आदेश
कई आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं
बता दें कि राजस्थान में नई सरकार के गठन के बाद बड़े स्तर पर आईएएस, आईपीएस, आरएएस, और आरपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
Read More:
School Time Change: फिर बदला स्कूलों का समय, बच्चों को ठंड से बचाव के लिए जिलाधिकारी का नया आदेश
यह बदलाव विभिन्न जिलों में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक की पदों पर प्रमुख रूप से हुआ है।
इस प्रक्रिया के दौरान अब तक 100 से अधिक आईएएस, और 200 से अधिक आईपीएस और आरएएस अफसरों को तबादला मिल चुका है।
इस परिवर्तन का विशेष महत्व है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार ने 15 जनवरी 2023 को एक आदेश जारी किया था, जिसमें सभी विभागों में ट्रांसफर और पोस्टिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
इस बदलाव के साथ विधायकों को अपने इच्छानुसार अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर करने की अनुमति मिलेगी।
शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादले नही होगे
विवाद के बावजूद 11 दिनों के तबादलों पर लगा प्रतिबंध अब उठ गया है। लेकिन शिक्षा विभाग में तबादलों को लेकर अभी भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी शिक्षा विभाग में तबादलों पर अब भी प्रतिबंध लागू रहेगा।
Read More:
Weather Update: फिर से बदला मौसम का मिजाज, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
इस संबंध में राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने कार्यालय के बाहर एक पोस्टर भी लगाया है।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का कहना है कि आने वाले कुछ ही दिनों में स्कूली बच्चों की परीक्षाएं हैं और बोर्ड की परीक्षाएं भी होनी हैं।
इसलिए इस समय में शिक्षकों के तबादले अभी तक नहीं किए जाएंगे। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए आने वाले समय में तबादलों की चर्चा की जाएगी।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |