Old Pension Scheme, OPS 2024, NPS 2024, New Pension Scheme, Employees OPS : राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। दरअसल, उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों को लुभाने के लिए बजट सत्र के आखिरी दिन राष्ट्रीय पेंशन योजना की घोषणा की गई है। हालांकि इसके तहत भी कर्मचारियों को कई अन्य फायदे उपलब्ध कराए जाएंगे।
Read More:
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सामने आई अब तक की सबसे बड़ी खबर, बढ़ेगा महंगाई भत्ता
लोकसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी गई है। पुरानी पेंशन योजना की लंबे समय से बहाली की मांग कर रहे कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणा की है।
Employees OPS : कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ
इसके तहत नवंबर 2005 के बाद नौकरी शुरू करने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा।
इसके लिए उन्हें विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। 26000 से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सकता है।
Employees OPS : कैबिनेट में प्रस्ताव को मंजूरी
सीएम ऑफिस की तरफ से आई जानकारी के तहत कैबिनेट में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। जिसमें नवंबर 2005 के बाद नौकरी शुरू करने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का विकल्प दिया जाएगा।
महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारी परिषद के महासचिव विश्वास काटकर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार के फैसले से 26000 से अधिक कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।
Read More:
जनधन खाता धारकों की हुई मौज, होली पर बिना अकाउंट में पैसे रहे निकाल सकते हैं 10 हजार, जानिए कैसे?
Employees OPS : 26000 से अधिक कर्मचारियों को फायदा
महाराष्ट्र में जिनकी नियुक्ति नवंबर 2005 से पहले हुई और नियुक्ति बाद में मिली है, उन्हें इस पेंशन योजना का लाभ दिया जा सकता है। इसके लिए उन्हें 2 महीने में संबंधित दस्तावेज विभाग में जमा करवाने होंगे।
दरअसल, 6 महीने के अंदर पुरानी पेंशन योजना और नई पेंशन स्कीम के बीच चयन करने के साथ ही अगले दो महीने तक दस्तावेज को जमा करने का समय दिया गया है।
Read More:
OPS: पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर कर्मचारियों के बीच नाराजगी, ले रहे सख्त एक्शन
Employees OPS : एनपीएस में मिलेंगे कई लाभ
बजट में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बयान देते हुए कहा कि यदि कर्मचारी संशोधित पेंशन योजना का विकल्प चुनते हैं तो उन्हें अंतिम वेतन का 50% पेंशन महंगाई भत्ता के रूप में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही उन्हें पारिवारिक पेंशन 60% के रूप में दिया जाएगा।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |