Employees OPS 2024, OPS 2024, Old Pension Scheme, Employees Old Pension scheme : प्रदेश में नई सरकार के गठन के साथ ही पुरानी सरकार की कई योजनाओं पर संकट के बादल मड़रा रहे हैं।
दरअसल, सत्ता परिवर्तन के बाद से ही प्रदेश में कई योजनाओं को बंद करने की तैयारी की जा रही है।
सबसे ज्यादा चर्चा पुरानी पेंशन योजना की हो रही है। इससे पहले सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना को प्रदेश भर में लागू किया गया था। जिसका लाभ भी कर्मचारियों को दिया जा रहा था।
Employees OPS 2024 : जारी आदेश में कर्मचारियों के लिए एनपीएस का जिक्र
अब एक आदेश जारी किया गया। जिससे पुरानी पेंशन के बंद होने पर सवाल खड़े हो गए थे। राज्य सरकार द्वारा मंगलवार को राजस्थान कृषि विभाग की ओर से जारी आदेश में कर्मचारियों के लिए एनपीएस का जिक्र किया गया है।
नए आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अब कर्मचारियों को नई पेंशन स्कीम के तहत पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा।
![Employees, Old Pension Scheme, OPS 2024, Employees OPS 2024, Employees Old Pension Scheme, NPS 2024](https://www.khabarbastar.in/wp-content/uploads/2024/01/pension1200.webp)
इसके बाद यह माना जा रहा है कि राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना को बंद कर दिया जाएगा। इस आदेश के जारी होने के साथ ही कर्मचारियों में रोष देखने को मिला है।
वही कर्मचारी सरकार से स्पष्टीकरण की मांग कर रहे थे। जिसके बाद अब राजस्थान सरकार द्वारा इस कंफ्यूजन पर विराम लगाया दिया गया।
Employees OPS 2024 : संशोधित आदेश जारी
बुधवार को कृषि विभाग की ओर से एक संशोधित आदेश जारी किया गया है। जिसमें स्पष्ट किया गया कि कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर होने वाली नियुक्ति के लिए जो आदेश जारी किए गए हैं, उसमें बिंदु संख्या 2 को हटा दिया गया।
बता दे आदेश की बिंदु संख्या दो में ही पुरानी पेंशन योजना का जिक्र न कर नई पेंशन स्कीम के तहत पेंशन की चर्चा की गई थी।
Employees OPS 2024 : पुरानी पेंशन योजना को बंद नहीं किया जा रहा
वहीं बुधवार को विधानसभा में शून्य काल के दौरान नेता प्रतिपक्ष जूली ने भी पुरानी पेंशन योजना को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाए थे। जिसमें कहा गया था कि लोकसभा चुनाव के बाद सरकार पुरानी पेंशन योजना को समाप्त करना चाहती है।
इसके साथ ही न्यू पेंशन स्कीम लागू करने की आशंका पर सरकार को शंका दूर करने की भी अपील की गई थी। जिसके बाद संशोधित आदेश जारी किए गए है।ऐसे में स्पष्ट है कि राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना को बंद नहीं किया जा रहा है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |