Employees Promotion , Employees Benefit, Employees Promotion News : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उनकी पदोन्नति पर बड़ी अपडेट सामने आ सकती है। आचार संहिता लागू होने की वजह से कर्मचारियों के प्रमोशन फस गए हैं।
वहीं प्रदेश वन विभाग कर्मचारी महासंघ में मुख्य चुनाव आयुक्त को इस बारे में पत्र भेजा है। कर्मचारियों के प्रमोशन ना होने से उनके नुकसान का जिक्र किया गया। कई कर्मचारी रिटायर होने वाले हैं। उनके रिटायरमेंट के लाभ आचार संहिता की वजह से कर्मचारियों को नहीं मिल पाएंगे।
कर्मचारी के प्रमोशन का मामला अटका हुआ
ऐसे में हजारों कर्मचारी आचार संहिता की जद में आ गए हैं। वन विभाग कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश बादल ने कहा कि वन विभाग में अधीक्षक, ग्रेड एक, वरिष्ठ सहायक, तकनीकी स्टाफ सहित अनेक कर्मचारी के प्रमोशन का मामला अटका हुआ है। लगातार इसमें विलंब देखा जा रहा है। कर्मचारियों की पदोन्नति के मामले में सरकार भी आचार संहिता लागू होने की वजह से कोई कदम नहीं उठा पा रही है।
चुनाव आयोग को पत्र
प्रकाश बादल ने कहा कि प्रमोशन के मामले में निर्वाचन आयोग ने केंद्र सरकार को पत्र जारी कर स्पष्ट किया है की ट्रांसफर के मामले में चुनाव आयोग को कोई आपत्ति नहीं है लेकिन चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के लिए चुनावी कार्य में बाधा ना बने। इससे स्पष्ट होता है कि निर्वाचन आयोग भी कर्मचारियों के प्रमोशन के विलंब नहीं चाहता है लेकिन यह पत्र हिमाचल संस्कार को संबोधित नहीं करता है।
ऐसे में प्रदेश सरकार इस पर गौर नहीं कर रही है। इतना ही नहीं प्रकाश बादल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा आग्रह किया है कि आचार संहिता के कारण हिमाचल सरकार और चुनाव आयोग के बीच कर्मचारियों के मामले अटके हुए हैं ,जो इस महीने रिटायर होने वाले हैं। उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने की मंजूरी दी जाए।
इतना ही नहीं मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से आग्रह किया गया है कि चुनाव आयोग हिमाचल सरकार को निर्देश दे की प्रमोशन के मामले चुनाव आयोग को ना भेजें। हिमाचल प्रदेश में जल्दी कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही रिटायरमेंट लाभ भी मिल सकता हैं।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |