Employees Salary, salary Hike, Honorarium Hike, Employees Salary Hike, Employees Benefit : राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को बड़ी रहा दी गई है। उनके मानदेय में वृद्धि की गई है। वही हटाए गए कर्मचारियों को एक बार फिर से सेवा में बहाल करने का निर्णय लिया गया है।
इसके साथ ही अब कर्मचारियों के वेतन पर राज्य सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। जिसका लाभ कर्मचारियों को मिलेगा।
Employees Salary : 8 दिन की हड़ताल की अवधि की मानदेय को नहीं काटा जाएगा
सरकार के फैसले के तहत कर्मचारियों के आठ दिन की हड़ताल की अवधि की मानदेय को नहीं काटा जाएगा। इस छुट्टी में समायोजित किया जाएगा। जिसका लाभ कर्मचारियों को मिलेगा।
ऐसे में उनके वेतन में कटौती नहीं होगी। राज्य शासन द्वारा अवकाश अवधि के समायोजन को मंजूरी कुछ शर्तों पर दी गई है।
हालांकि राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में दोबारा इसे न दोहराया जाए। इसके साथ ही मानदेय नहीं काटने का निर्णय लिया गया है।
Employees Salary : कमेटी का गठन
इससे पहले फरवरी में प्रदेश के 25000 उपनल कर्मचारी के मानदेय बढ़ाने सहित उनके अन्य मांगों पर विचार किया गया था।
इसके लिए कमेटी का गठन किया गया था जबकि उनके मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि, इसके लिए उपनल कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए थे। जिससे सरकारी काम पर इसका असर पड़ा था।
इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सचिव सैनिक कल्याण ने कर्मचारी संघ से मुलाकात की थी और मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों के लिए समिति गठन करने का शासन दिया था।
Employees Salary : मानदेय को 10% से बढ़ाया गया
कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि किए जाने के साथ हीहटाए गए उपनल कर्मचारी को एक महीने में फिर से बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तराखंड सरकार द्वारा मानदेय को भी 10% से बढ़ाया गया है। इस संबंध में प्रबंध निदेशक पूर्व सैनिक निगम सभी विभाग अध्यक्ष, दोनों मंडल आयुक्त, सभी सचिव को पत्र लिखा गया था।
Employees Salary : कर्मचारियों को एक बार फिर से सेवा में बहाल
ऐसे में 1 महीने के भीतर सभी कर्मचारियों को एक बार फिर से सेवा में बहाल किया जाएगा।
हालांकि, इसमें सब स्पष्ट किया गया कि यदि उपनल कर्मचारी कदाचार, अनुशासनहीनता और योग्यता के दोषी है तो उन्हें सेवा में फिर से नहीं रखा जाएगा।
सरकार की फैसले से 25000 से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे। उन्हें वेतन में 1200 से ₹3600 तक का लाभ दिया जाएगा। इससे पहले अक्टूबर 2021 में कर्मचारियों के मानदेय को बढ़ाया गया था।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |