Rain Alert: अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भयंकर बरसात, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। गुरूवार सुबह से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है।
इसी बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में आगामी 2-3 दिनों तक तेज बारिश की संभावना है। इसे लेकर विभाग ने 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है।
24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटे के दौरान बस्तर संभाग में कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बस्तर जिले के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सुकमा व बीजापुर जिले के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
Read More :-
इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 27 जुलाई के लिए छत्तीसगढ़ के बीजापुर और नारायणपुर में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और कांकेर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं प्रदेश में आगामी दो दिनों में बिजली गिरने की घटनाएं सामने आ सकती है।
Read More :-
आपको बता दें कि बस्तर संभाग में बीती रात से रूक रूक कर बारिश हो रही है। बीजापुर जिले में भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात बन गए हैं।
भोपालपटनम में बाढ़ से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बाढ़ का पानी कई घरों में घुस गया है। वहीं पोटाकेबिन में पानी घुसने से आवासीय विद्यालय को खाली कराया गया है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |