IMD Rain Alert: भारी बारिश की चेतावनी, इन 5 राज्यों में तबाही का खतरा, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना
IMD Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के पांच राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आगामी 03 नवंबर तक कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।
IMD के अनुसार, पूर्वोत्तर मानसून के सक्रिय होने के साथ इन क्षेत्रों में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। आंधी के साथ मध्यम से तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जिन राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है उनमें तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो रहा है, जो अगले कुछ दिनों में उत्तरी भारत की ओर बढ़ेगा। इस चक्रवाती परिसंचरण के कारण दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।
जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में भी अगले 5 दिनों तक मध्यम बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह और शाम हल्के ठंड का अनुभव होगा। तापमान में गिरावट देखी जाएगी।
असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम सहित बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और तेलंगाना के कुछ क्षेत्रों में छिटपुट बारिश देखी जा सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दूसरे सप्ताह में दक्षिण आंध्र प्रदेश राज्य सीमा, तमिलनाडु, केरल और अन्य राज्यों में बारिश की गतिविधि बढ़ाने वाली है।
दिल्ली की हवा भयानक खराब हो रही है। उड़ीसा में मौसम तेजी से बदल रहा है। न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक होने का अनुमान पाया गया है।
अगले एक सप्ताह में कई राज्यों में बारिश की संभावना है ऐसे में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में जल्द ठंड बढ़ेगी।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |