IMD Weather Update, Weather Forecast, IMD Alert, Monsoon Update, Mausam Alert : लगातार 9 दिन तक बंगाल की खाड़ी में ठिठके रहने के बाद आखिरकार मानसून की रफ्तार अब एक बार फिर से तेज हो गई है।
अधिकतर राज्यों में मानसून की दस्तक देखी जा रही है। बिहार में भी मानसून की एंट्री होने वाली है। इससे पहले प्री मानसून एक्टिविटी के तहत बारिश शुरू हो गई।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री हो जाएगी। पूर्व उत्तर प्रदेश में भी प्री मानसून का असर देखा जाने लगा है।
कई इलाकों में लगातार बारिश
अयोध्या और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश देखी जा रही है। तापमान से भी राहत मिली है। पश्चिमी हिस्सों में भी बारिश है।
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भी मौसम बदला हुआ है। लगातार तीन दिन तक राजधानी भोपाल सहित छत्तीसगढ़ के कई हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश होनी है।
अगले 24 घंटे में मानसून की एंट्री
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश,, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उड़ीसा, बंगालऔर सिक्किम में हल्की बारिश से देखने को मिलेगी।
झारखंड अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे में मानसून की एंट्री होगी। 40 KM की रफ्तार से हवा चलेगी।
दिल्ली में 30 जून तक मानसून का प्रवेश
इसके साथ ही दिल्ली एनसीआर में अगले चार दिनों तक मौसम में राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 30 जून तक मानसून का प्रवेश देखा जाएगा।
अगले तीन से चार दिनों में पश्चिम बंगाल, झारखंड में मध्य प्रदेश में तेज से अति तेज बारिश का पूर्वानुमान देखा जा सकता है।
इसके अलावा पहाड़ों पर भी मौसम बदल गया है।हिमाचल उत्तराखंड में लोगों को हीट वेव से राहत मिलने वाली है। तापमान में कमी आएगी।
उत्तराखंड में 30 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पहाड़ों पर भूस्खलन को लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।