IMD Weather Today, IMD Weather Update, Weather Today, Aaj ka Mausam, IMD Weather Forecast, Mausam Update : एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 6 दिन तक भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।
पश्चिम हिमालय पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सक्रियता के साथ मौसम का मिजाज बड़े स्तर पर बदलेगा।
हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 25 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया। इसके साथ ही बर्फबारी ऑरेंज जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में स्पष्ट किया कि विदर्भ छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को आंधी तूफान और बारिश की संभावना है जबकि अरुणाचल प्रदेश में 18 फरवरी तक बारिश होगी।
IMD Weather Today : वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सक्रियता
इसके अलावा एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सक्रियता के साथ ही 25 फरवरी तक मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
पर्वतीय क्षेत्रों की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड में 25 फरवरी तक तेज बारिश की संभावना बताई गई है।
Ford Mustang Mach-E Trademark: क्या भारतीय सड़कों पर दौड़ेगी Ford की ये इलेक्ट्रिक Mustang कार?
बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों पर आंधी तूफान की भी चेतावनी है।
IMD Weather Today : शीतलहर की चेतावनी
मौसम विभाग में स्पष्ट किया कि जम्मू कश्मीर लद्दाख हिमाचल उत्तराखंड में 19 फरवरी को बहुत तेज बारिश देखी जा सकती है।
इसके अलावा हरियाणा में कुछ जगह पर शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। सबसे कम तापमान हरियाणा में हिसार का 3.02 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कोहरा छाया हुआ है।
IMD Weather Today : कई इलाकों में ओलावृष्टि
पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है जबकि अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है।
फिलहाल दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में ठंड बनी रहेगी। मध्य प्रदेश विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में ओलावृष्टि देखी गई है। आगे भी मौसम में अनुकूल प्रभाव देखे जाएंगे।
IMD Weather Today : 20 फरवरी को ओले गिरने की चेतावनी
जम्मू में 18 फरवरी हिमाचल उत्तराखंड में 20 फरवरी को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल की बात करें तो आसमान साफ रहेगा।
तेज धूप खिली रहेगी। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। जिसे गर्मी का अनुभव होगा। पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ में आंधी चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा 20 से 22 फरवरी के बीच पंजाब हरियाणा मध्य प्रदेश से पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओले भी गिर सकते है।
भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने वाला है जबकि मध्य भारत और पूर्वी भारत में तापमान में सामान्य से काफी नीचे रिकॉर्ड किया जाएगा।
न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहेगा। 18 से 20 फरवरी तक पंजाब में चमक ओलावृष्टि और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |