IMD Weather Update, weather today, IMD Alert, Rain Alert, Mausam Today : कई राज्य में एक तरफ जहां भारी बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है।
16 अप्रैल से राजस्थान मध्य प्रदेश विदर्भ सहित पंजाब में ओलावृष्टि और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है।
पूर्वोत्तर राज्यों के कई क्षेत्रों में हिटवेव की चेतावनी जारी कर दी गई है। तापमान बढ़कर 40 से 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
वहीं गरम तेज हवाएं चल रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है। जिसमें दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक घरों से निकलने में सावधानी बरतनी की अपील की गई है।
पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी
मौसम विभाग के मुताबिक 16 अप्रैल को राजस्थान मध्य प्रदेश विदर्भ में बारिश और पंजाब सहित हरियाणा में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। जम्मू कश्मीर हिमाचल उत्तराखंड में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
साइक्लोनिक सर्कुलेशन निर्मित
दरअसल वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने के साथ ही मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षों पश्चिमी अफगानिस्तान और ईरान के ऊपर समुद्र तल से 3.8 किलोमीटर ऊपर स्थित है।
ऐसे में सर्कुलेशन का क्षेत्र बना हुआ है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निचले स्तर पर भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन निर्मित है।
आसमान में बादल छाए रहेंगे
बता दे कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर बनी साइक्लोनिक सर्कुलेशन की एक रेखा दक्षिण बिहार और उत्तरी झारखंड से होते हुए पश्चिम बंगाल तक गुजर रही है।
ऐसे में इन रेखाओं की वजह से आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही बिहार झारखंड के कुछ इलाकों में बारिश भी दर्ज की जा सकती है।
बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी
फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का सबसे अधिक राजस्थान मध्य प्रदेश सहित राजधानी दिल्ली पंजाब हरियाणा आदि क्षेत्रों पर होगा। उत्तर भारत में मौसम में तेजी से बदलाव नजर आ रहे हैं।
जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल, गिलगित-बाल्टिस्तान में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। पर्वत इलाकों पर एक तरफ जहां बर्फबारी होगी वहीं नीचे इलाकों पर बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।
राजधानी दिल्ली में चल रही तेज आंधी
इसके अलावा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का येलो ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ओले गिरने की संभावना जताई गई है। साथ ही तेज आंधी का भी पूर्वानुमान है।
राजधानी दिल्ली में चल रही तेज आंधी से मौसम सुहाना बना हुआ है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिली है छत्तीसगढ़ में भी आसमान में बादल छाए हुए।
मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई इलाकों में बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है।
विदर्भ में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि महाराष्ट्र केरल कर्नाटक के कई इलाकों में भीषण गर्मी का कहर जारी रहने वाला है।
तापमान बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही गरम तेज हवाएं चलेंगी। उड़ीसा, आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है।
जबकि केरल, कर्नाटक, रायल सीमा सहित अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |