IMD Weather Update, Weather Today, Mausam, Weather Alert : साल 2024 के अप्रैल महीने में गर्मी सारे रिकॉर्ड ध्वस्त किये जा रही है। देश के विभिन्न हिस्सों में रविवार का दिन सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है ।1921 के बाद अप्रैल महीने में इतनी गर्मी महसूस हुई है। बता दे कि कई स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वही मई महीने को लेकर भी मौसम विभाग द्वारा भविष्यवाणी की गई है।
अप्रैल महीने में बढ़ी गर्मी ने कई एतिहासिक रिकॉर्ड कायम किए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 1921 और 2024 के दौरान अप्रैल महीने में गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें रविवार की शाम को अत्यधिक तापमान दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए कहा गया है कि अगले 5 दिन और ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है।
5 दिनों के दौरान भीषण हीट वेव का असर
लू के थपेड़े के लिए लोगों को तैयार रहना चाहिए। 5 दिनों के दौरान भीषण हीट वेव का असर भी देखा जाएगा। भीषण गर्मी का असर उन स्थानों पर सर्वाधिक रहेगा। जहां अगले दो चरणों में मतदान होने है। मौसम विभाग के मुताबिक कई क्षेत्रों में गंभीर हिट वेव चेतावनी जारी की गई है। जिसमें रॉयल सीमा कर्नाटक आंध्र प्रदेश तेलंगाना बेंगलुरु सहित झारखंड बिहार और पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्र शामिल है।
42 डिग्री तापमान रिकार्ड
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार को केरल में 38 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया है जबकि लक्ष्यदीप पश्चिम बंगाल के बालूरघाट में 41 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया है। बंगाल के कैनिंग शहर में 42 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया है। बंगाल के एक शहर डायमंड हार्बर में 41 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया जबकि हल्दिया में 40 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया है। कन्याकुमारी से लेकर महाराष्ट्र के माथेरान और आंध्र प्रदेश के नांदल में भी 45 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया है।
आसमान में बादल छाए रहेंगे
हालांकि पर्वतीय क्षेत्र उत्तराखंड हिमाचल सहित जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख गिलगित-बाल्टिस्तान के अलावा हिमाचल और हरियाणा पंजाब में आसमान में बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवाएं चलेंगी। दिल्ली में एक बार फिर से तापमान बढ़ने लगा है जबकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने से भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |