IMD Weather Update, Weather Update, IMD Alert, Mausam Alert, Weather Today, Weather Forecast : देश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली एनसीआर में कोहरा छाए रहने की उम्मीद बताई गई है।
वही एक बार फिर से उत्तर भारत की तरफ से आ रही हवाओं के कारण दिल्ली पंजाब हरियाणा में तापमान में गिरावट होगी।
वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण 31 जनवरी तक पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी भी सिलसिला जारी रहने वाला है।
हिमाचल उत्तराखंड सहित जम्मू कश्मीर लद्दाख गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद में भी बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी गई है।
हिमाचल और उत्तराखंड के कई क्षेत्र सहित ऊपरी चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने वाला है।
IMD Weather Update : घने कोहरे और सर्द हवाओं का ऑरेंज अलर्ट
पटना बिहार सहित उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और सर्द हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।
राजस्थान में मौसम बदलने वाला है। सर्दी बढ़ने के साथ ही शर्त हवाओं का प्रचलन शुरू होगा। बर्फबारी के कारण राजस्थान के मौसम में परिवर्तन आएंगे।
इतना ही नहीं पश्चिमी विक्षोभ का भी असर देखा जाएगा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
IMD Weather Update : छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में मौसम में अनुकूल बदलाव के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा।
हालांकि मैदान इलाके में तापमान में कुछ वृद्धि होगी। जिसके कारण लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
IMD Weather Update : हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
वही नागालैंड मिजोरम मेघालय असम सहित अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया। केरल, तमिलनाडु सहित अन्य क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। अंडमान निकोबार दीप समूह में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी देखी जा सकती है। उत्तराखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम में भी बारिश के आसार जताए गए हैं। पंजाब में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
IMD Weather Update : इन क्षेत्रों में बारिश
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में काफी व्यापक वर्षा होने की संभावना है।
- हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलग-अलग जगहों पर बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।
- उत्तर भारत और मध्य भारत के अलग-अलग स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा संभव है।
- असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश का अनुमान है।
- अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट वर्षा/बर्फबारी की उम्मीद है।
- हरियाणा-चंडीगढ़, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति होने की संभावना है, बिहार के कुछ स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति संभव है।
- उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में वायु गुणवत्ता बहुत खराब, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम भारत और दक्षिण भारत में खराब होने की संभावना है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |