Monsoon Update, Mausam Alert, IMD Weather Update, Rain Alert : भारी गर्मी के बीच राहत देने वाली खबर सामने आई है। कई क्षेत्रों में आज गरज चमक के साथ बारिश देखने को मिलेगी। इसके साथ ही चिलचिलाती धूप से राहत मिलने वाली है।
बता दे की हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली सहित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोग भीषण गर्मी और तपती धूप से परेशान है।
अब मौसम विभाग द्वारा अच्छी खबर दी गई है। जून की शुरुआत के साथ ही कई राज्यों में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे।
दिल्ली में धूल भरी आंधी
अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाले हैं। दिल्ली में धूल भरी आंधी चल सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर में 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी।
वहीं दो दिन धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो सकता है। 1 जून को दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने का और 2 जून को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
न्यूनतम तापमान में 2 से 3% की गिरावट
न्यूनतम तापमान में 2 से 3% की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी जबकि तीन से 8 जून तक तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस और अरब सागर से आ रही नमी के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
मानसून के लिए परिस्थिति अनुकूल
इसके अलावा मानसून के केरल पहुंचने के साथ ही केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्से सहित तमिलनाडु, दक्षिण, मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी सहित मेघालय, असम, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्से में मानसून के लिए परिस्थिति अनुकूल हो गई है।
इन क्षेत्रों में मानसून का इंतजार समाप्त
जल्दी इन क्षेत्रों में मानसून का इंतजार समाप्त होगा। दरअसल तमिलनाडु की तरफ मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। केरल में बारिश शुरू हो गई है। मानसून नॉर्थ ईस्ट बंगाल की खाड़ी, त्रिपुरा, मेघालय, असम में पहुंच गया है।
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दो से तीन दिन के अंदर मानसून लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक के सभी हिस्से सहित तमिलनाडु और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी की तरफ आगे बढ़ेगा।
बिहार में मानसून का प्रवेश 15 जून के बाद
वहीं बिहार में मानसून का प्रवेश 15 जून के बाद देखने को मिल सकता है। हालांकि इससे पहले 2 जून को पटना में हल्की बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
तेलंगाना में 4 जून तक हवा के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अगले 7 दिनों तक अलग-अलग स्थान पर मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। इसके साथ ही तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।