IMD Weather Update, Weather Today, Weather Forecast, Aaj ka Mausam, Mausam Alert, Weather Alert : देश को फिलहाल बेमौसम बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। दरअसल, जल्द एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
जिसके कारण मौसम बिगड़ने वाला है। 5 दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया की 17 फरवरी से 21 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। कई जगहों पर तेज बारिश होगी।
Read More:
इसके साथ ही ओलावृष्टि और बर्फबारी भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा अधिक सक्रिय होगा। जिसके कारण मौसम में इसके प्रतिकूल प्रभाव देखे जाएंगे।
उत्तर भारत में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला बदला सा है। कई इलाकों पर बारिश रिकार्ड की गई है।
IMD Weather Update : दो दिनों तक बारिश की चेतावनी
मंगलवार बुधवार को बारिश रिकॉर्ड किए जाने के साथ ही शनिवार तक सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज बारिश होगी।
Read More:
बजट में धमाका! ₹7,299 में 90Hz डिस्प्ले और तगड़ा कैमरा वाला Redmi A3 हुआ लॉन्च, फुल डिटेल्स
जबकि गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल में भी दो दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
IMD Weather Update : नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
नया सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कई स्थानों पर बारिश करवाएगा। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान में मौसम बदलेंगे।
पंजाब के अमृतसर में तापमान में गिरावट देखी जाएगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की सी चेतावनी जारी की गई है।
छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होगी। ओले गिरेंगे। आंधी तूफान की संभावना जताई गई है।
जबकि 15 फरवरी से 17 फरवरी तक बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
IMD Weather Update : मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी
अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया। पर्वतीय क्षेत्रों की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख सहित हिमाचल और उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी जबकि निचले इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।
Read More:
सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, 27 फरवरी तक पूरा करें यह काम, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
हिमाचल प्रदेश में 18 फरवरी तक मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। झारखंड में 16 फरवरी को और पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में 15 फरवरी की सुबह और रात घना कोहरा छाया रहेगा।
IMD Weather Update : बर्फबारी और बारिश की संभावना
असम मेघालय मणिपुर नगालैंड मिजोरम में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। तेज हवाएं चलेंगी। 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान जारी किया गया है।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ एक बार फिर से पूर्वी दे राज्यों में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे जबकि दक्षिणी राज्यों में मौसम अनुकूल रहेगा।
तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही केरल कर्नाटक तमिलनाडु महाराष्ट्र गोवा सहित हैदराबाद में तापमान में इजाफा होने से गर्मी का अनुभव होगा। आसमान साफ रहेगा। जिससे कड़ी धूप खिली रहेगी।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |