Weather Update, IMD Weather Update, Weather Today, Aaj ka Mausam, IMD Weather Forecast, Mausam Update : देश के मौसम में बदलाव (Weather update) की प्रक्रिया जारी है। लगातार आंधी बारिश के साथ चमक और बिजली गिरने का पूर्वानुमान जताया जा रहा है।
दक्षिणी राज्यों में बारिश (Rain) के कारण स्कूल कॉलेजों को बंद रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं दक्षिण भारत में बारिश का कहर जारी रहेगा।
जबकि उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का पूर्वानुमान जारी किया गया है।। कड़ाके की सर्दी के साथ ही शीतलहर (Cold wave) चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब हरियाणा छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश गुजरात राजस्थान में तापमान में देखी जाएगी। इसके साथ ही तेज ठंडी हवाएं चलेंगी।
IMD Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता
पश्चिमी हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण एक बार फिर से मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। जम्मू कश्मीर हिमाचल उत्तराखंड में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से इन क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान जताया गया है।
Weather Update : पूर्वोत्तर मानसून की बारिश की समाप्ति के लिए परिस्थिति अनुकूल
15 जनवरी के आसपास तमिलनाडु पुडुचेरी कराईकाल केरल और आंध्र प्रदेश के आसपास के क्षेत्र, रॉयल सीमा और कर्नाटक के पूर्वोत्तर मानसून की बारिश की समाप्ति के लिए परिस्थिति अनुकूल बताई जा रही है। 15 से 16 जनवरी तक इन क्षेत्रों में बारिश का कहर जारी रहने वाला है।
मौसम प्रणाली की बात करें तो एक रेखा एक पश्चिमी विक्षोभ तौर पर पछुआ हवा के साथ आगे बढ़ रही है। 18 जनवरी को इसके जम्मू कश्मीर, लद्दाख ,गिलगित-बाल्टिस्तान ,मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल के अलग-अलग स्थान पर हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है। 16 से 18 जनवरी तक इन क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
Weather update : सीवियर कोल्ड डे का अलर्ट जारी
12 से 16 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड बिहार पश्चिम बंगाल सिक्किम उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उड़ीसा और जम्मू संभाग में कोल्ड वेव से सीवियर कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।
12 से लेकर 16 जनवरी तक पंजाब के अलग-अलग हिस्से में ठंड से लेकर गंभीर ठंडा दिन का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अगले 48 घंटे के दौरान मध्य और पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र के कुछ हिस्से पर इसका प्रभाव पड़ेगा।
Weather Update : इन क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी
- उत्तराखंड में सुबह के समय पाले की स्थिति प्रभावित हो सकती है।
- शाम को लद्दाख में छिटपुट बर्फबारी की संभावना है।
- असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ दिल्ली, पंजाब और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है।
- छिटपुट बारिश का असर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल पर पड़ सकता है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |