IMD Weather Update, Weather Today, Mausam Alert, IMD Rainfall Alert : मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तर भारत के राज्यों में ठंड की वापसी हो गई है। वहीं मैदानी इलाके में मौसम साफ नजर आ रहा है।
मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड में भी दो दिन के बाद मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों पर मौसम बदल गया है।
दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ ही मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ और झारखंड में मौसम बदलने के आसार नजर आ रहे हैं।
पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उड़ीसा में आज बारिश
मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ झारखंड उड़ीसा में आज बारिश देखी जा सकती है। वहीं तेज हवा ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान जताया गया है।
19 से 20 मार्च तक बारिश और ठंड का यह सिलसिला जारी रहने वाला है। 16 मार्च से कुछ राज्यों में बारिश सहित ओलावृष्टि और तेज आंधी पूर्वानुमान जताया गया है।
झारखंड छत्तीसगढ़ उड़ीसा विदर्भ पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
16 से 20 मार्च तक झारखंड उड़ीसा विदर्भ पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में मध्यम बारिश की गतिविधि देखने को मिलेगी।
हल्की बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी
वहीं 17 और 18 मार्च को भी ओलावृष्टि की गतिविधि जारी रहने वाली है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम के उप हिमालय क्षेत्र में भी 19 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने वाला है।
जबकि पश्चिम बंगाल के गंगा इलाकों में 16 से 20 मार्च तक चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तेज हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया गया।
30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। राजधानी दिल्ली में आज का मौसम सामान्य रहेगा।
न्यूनतम सहित अधिकतम तापमान में वृद्धि
आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। वहीं आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान सहित अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है।
अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। वही उत्तर प्रदेश में भी आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहेगा।
गाजियाबाद नोएडा में भी तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जाएगा। पिछले 24 घंटे के दौरान उड़ीसा अरुणाचल प्रदेश और असम में हल्की सी मध्यम बारिश की गई है।
जबकि मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।
25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा
उड़ीसा के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रिकार्ड किया जाएगा। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया जा सकता है।
केरल कर्नाटक तमिलनाडु तेलंगाना सहित आंध्र प्रदेश में भी हल्की सी मध्यमें बारिश दर्ज की जा सकती है।
इसके साथ ही 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। आंशिक तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे।
वहीं महाराष्ट्र गोवा में तापमान में इजाफा देखा जाएगा। तापमान बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |