पटवारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल खत्म, CM से मुलाकात के बाद काम पर लौटने का ऐलान
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में पिछले एक महीने से चल रही पटवारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात करने के बाद पटवारी संघ ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी है।
बता दें कि पटवारी संघ के आह्वान पर प्रदेश भर के समस्त पटवारी पिछले 15 मई से हड़ताल पर थे। पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते आम जनता के राजस्व संबंधी कार्यों को निपटाने में काफी कठिनाई आ रही थी।
राजस्व विभाग से जुड़ी अत्यावश्यक सेवाओं में हो रही बाधा के चलते शासन ने पटवारियों के कार्य करने से इंकार किए जाने का प्रतिषेध किया था। सरकार ने एस्मा भी लगा दिया था।
Read More :-
Optical Illusion: इस बच्ची का आधा शरीर कहां है? दिमाग घुमा देगी ये तस्वीर… सिर्फ तेज़ नजर वाले ही देंगे सही जवाब !https://t.co/dVTHoU1Q8b
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 15, 2023
हड़ताल के चलते प्रदेश की जनता का काम प्रभावित होने का हवाला देते हुए राजस्व पटवारी संघ 15 जून को हड़ताल समाप्त कर अपने काम पर लौट आए हैं।
हड़ताल खत्म कर पटवारी संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुरूवार की शाम उनके निवास कार्यालय पर मुलाकात करने पहुंचे थे।
पटवारियों की हड़ताल के चलते शिक्षा सत्र चालू होने एवं रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रियाधीन होने से विद्यार्थियों को जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाई हो रही थी।
इन जरूरी दस्तावेजों के नहीं बनने से विद्यार्थियों को दिक्कतें हो रही थी। वहीं किसानों को भी परेशानी हो रही थी। लेकिन अब लोगों की समस्याओं को देखते हुए पटवारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली है।
इस अवसर पर प्रदेश राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष भागवत कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति सर्वे, कोषाअध्यक्ष सतीश चन्द्राकर, सह-सचिव बृजेश राजपूत, रायपुर जिला अध्यक्ष कमलेश तिवारी, संरक्षक संतोष त्रिपाठी, प्रदेश सह सचिव मुरली वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
Read More :-
IAS Interview question: ऐसी कौन सी चीज़ है जिसे खाने के लिए खरीदा जाता है, लेकिन उसे कभी खाते नहीं हैं?https://t.co/T1Ip6AWHAd
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 4, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |