सड़क किनारे जवानों ने बरामद किया IED, जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने पगडंडी में लगाया था विस्फोटक
बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। नक्सलियों ने सड़क के किनारे पगडंडी में डायरेक्शनल आईईडी प्लांट किया था, जिसे जवानों ने डि – माइनिंग के दौरान बरामद कर निष्क्रिय कर दिया। जवानों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिम्मापुर व मुरदण्डा कैम्प के बीच सड़क किनारे पगडंडी में 3 किलो का डायरेक्शनल आईईडी लगाया था। इस आईईडी की चपेट में आने से जवानों को काफ़ी नुकसान पहुंच सकता था।
सर्चिंग के दौरान जवानों ने अपने सूझबूझ से फिर नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी को जवानों ने बरामद कर बम निरोधक दस्ते ने उसे वही निष्क्रिय कर दिया।
बता दें कि 4 दिन पहले भी नक्सलियों द्वारा गंगालूर रोड पर रेड्डी चौक के करीब 3 किलो का आईईडी प्लांट किया गया था। जिसे जवानों ने डि- माइनिंग कार्यवाही के दौरान बरामद कर उसे सुरक्षित निष्क्रिय कर दिया था।
Read More :-
LPG गैस सिलेंडर की कीमत में आई भारी गिरावट, यहां देखिए कितना सस्ता हुआ दामhttps://t.co/TyUAiDUR1O pic.twitter.com/ipuO4ROfsJ
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 1, 2023