प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम, जानें क्या था कारण!
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही मृतक 12वीं क्लास की पढ़ाई कर रहे थे और एक ही गांव के रहने वाले थे।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बीते कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसी से आहत होकर प्रेमी जोड़े ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
यह पूरी घटना गीदम थाना क्षेत्र के जावंगा ग्राम पंचायत की है, जहां दोनों ही मृतक रहते थे। घटना के बाद गीदम पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों प्रेमी जोड़े शुक्रवार को घर से अचानक गायब हो गए थे। घरवालों से दोनों की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
आखिरकार परिजनों ने गीदम पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो शनिवार को गांव के पास ही दोनों के शव एक पेड़ से लटके हुए मिले।
मृत छात्र का नाम मंटू (18) बताया जा रहा है, वहीं छात्रा नाबालिग है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के परिवार एक ही गांव के हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों करीब एक साल से एक-दूसरे को जानते थे और प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि, दोनों के परिवार इस प्रेम संबंध के खिलाफ थे।
पुलिस कर रही जांच
गीदम थाना प्रभारी सलीम खाखा ने बताया कि दोनों प्रेमी जोड़े के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। उनके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। इस बात से आहत होकर दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |