LPG Gas Price : गैस सिलेंडर के कीमत में भारी कमी, इतना सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, आम जनता को मिलेगी राहत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

LPG Gas Price: अप्रैल महीने में आम जनता को बड़ी राहत मिली है। चुनाव से पहले गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है।

लगातार 2 महीने तक कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि के बाद अब सिलेंडर की कीमत में कमी की गई है। साथ ही एटीएफ को भी सस्ता किया गया है।

गैस सिलेंडर के भाव में 32 रुपए की कटौती

गैस सिलेंडर के भाव में 32 रुपए की कटौती की गई है। जिसके कारण इसे और सस्ता किया गया है। ऐसे में उपभोक्ताओं को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी राहत मिली है।

यह भी पढ़ें:

LPG Cylinder Rate Hike : एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 62 रुपए तक की वृद्धि, जाने अपने शहर में गैस सिलेंडर की नई कीमत, ATF मूल्य में बढ़ोतरी

 

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के रेट में 30 रुपए की कमी हुई है जबकि कोलकाता में सिलेंडर 32 रुपए तक सस्ता हो गया है।

01 April Gold Price Today : सोने की कीमत में रिकार्ड तेजी, चांदी में भी लंबा उछाल, अप्रैल के पहले दिन जानें सोने-चांदी के ताजा भाव

चेन्नई में सिलेंडर के भाव में 30.50 की कमी आई है जबकि मुंबई में सिलेंडर 31.50 रुपए तक सस्ता हुआ है।

हालांकि फिलहाल कचोटी केवल कमर्शियल सिलेंडर पर लागू की जाएगी। घरेलू सिलेंडर के भाव में फिलहाल कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।

19 किलो वाली सिलेंडर और 5 किलो वाले एफटीएल में कटौती

ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने 19 किलो वाली कमर्शियल गैस सिलेंडर और 5 किलो वाले एफटीएल में कटौती की है।

1 मार्च को मार्केटिंग कंपनी द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत को बढ़ाया गया था। 1 फरवरी को भी इसमें इजाफा किया गया था। अब सिलेंडर के भाव में कमी की गई है।

LPG Gas Price, LPG Gas Price 01 April, Gas Cylinder Price

इन सभी राज्यों में सिलेंडर की कीमत में 30.50 रुपए की कटौती 

आइओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1764 रुपये जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 1880 रुपए तक है।

आर्थिक राजधानी मुंबई में 19 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत 1717.50 रुपए, चेन्नई में 1930 रुपए तक देखी जा रही है। पिछले महीने चेन्नई में 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 1960.500 रुपए तक पहुंची थी।

ऐसे में इन सभी राज्यों में सिलेंडर की कीमत में 30.50 रुपए की कटौती देखी जाएगी।

14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं

फिलहाल 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। ऐसे में दिल्ली में 14.02 किलोग्राम की कीमत 803 रुपये जबकि कोलकाता में 829 रिकॉर्ड की जा रही है।

मुंबई में इसकी कीमत 802. 50 पैसे की कीमत 818 रुपए तक है।

छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव 820 रुपए

छत्तीसगढ़ के रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव 820 रुपए तक बने हुए हैं जबकि कमर्शियल सिलेंडर के रेट बढ़ाकर 1811 रुपए पहुंच गए हैं।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव 840 रुपए तक है जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1877 तक बनी हुई है।

राजस्थान के जयपुर में घरेलू गैस सिलेंडर के भाव 806.50 पैसे जबकि 19 किलो वाले सिलेंडर अब 1786 रुपए तक पहुंच गए हैं।

आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻

 
  • Trending News पढ़ने यहां क्लिक करें।
  • अवकाश न्यूज़ के लिए यहां क्लिक करें
  • कर्मचारी समाचार के लिए यहां क्लिक करें।
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • Govt Jobs के लिए यहां क्लिक करें
  • सरकारी योजना की खबरें यहां से पढ़ें।
  • khabar Bastar की खबरें यहां क्लिक करें।
  • दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
    हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Channel Join Now

    Leave a comment