Mahtari Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त 1 अप्रैल 2024 को हितग्राहियों के खातों में जमा कर दी जाएगी।
इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की है। एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में सीएम ने मंच इसका ऐलान किया। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का लाभ प्रदेश की लाखों महिलाओं को मिलेगा।
महिलाओं को हर साल मिलेंगे 12,000 रुपये
बता दें कि महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये यानी सालाना 12,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में जमा की जाती है।
Mahtari Vandana Yojana के लाभ
- महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना।
- परिवार की आय में वृद्धि।
- महिलाओं की निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाना।
- महिलाओं को स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना।
यह भी पढ़ें:
महतारी वंदन योजना पात्रता
- महिला को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला का विवाह पंजीकृत होना चाहिए।
- महिला की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
तीज-त्यौहारों का तोहफा
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तीज-त्यौहारों और खुशी के मौकों पर महिलाओं को तोहफे, पैसे और नेग देने का रिवाज है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से उसी परंपरा को छत्तीसगढ़ शासन आगे बढ़ा रही है।
यह भी पढ़ें:
Holiday Cancelled: छुट्टी के दिन भी खुला रहेगा ये सरकारी दफ्तर, शाम 7 बजे तक होगा काम, आदेश जारी
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद करेगी।
अब तक 70 लाख महिलाओं को लाभ
गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के तहत अब तक प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को लाभ मिल चुका है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने का लक्ष्य सरकार का है।
खबर बस्तर की पॉपुलर खबरें आपने पढ़ी क्या...!
- Trending News पढ़ने यहां क्लिक करें।
- अवकाश न्यूज़ के लिए यहां क्लिक करें।
- कर्मचारी समाचार के लिए यहां क्लिक करें।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें।
- Govt Jobs के लिए यहां क्लिक करें।
- सरकारी योजना की खबरें यहां से पढ़ें।
- khabar Bastar की खबरें यहां क्लिक करें।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |