IMD Alert, IMD on Monsoon, Monsoon Update, Monsoon Rains : देशभर में इस बार मानसून की स्थिति अच्छी बताई जा रही है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून अपने निर्धारित समय से तीन दिन आगे चल रहा है।
ऐसे में दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण अंडमान सागर में प्रवेश करेगा। 19 मई को इसके प्रवेश का अनुमान जताया गया है।
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व के कुछ हिस्से में उसी दिन तक Monsoon प्रवेश करने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अमूमन हर साल 22 मई को मानसून इस हिस्से में पहुंचता है लेकिन इस बार 3 दिन पहले मानसून का प्रवेश माना जा रहा है। इस साल 3 दिन पहले ही प्रवेश करने की तैयारी हो रही है।
पूरे देश में अच्छी खासी बारिश
मौसम वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया था कि इस साल मानसून सामान्य रहेगा। वहीं पूरे देश में अच्छी खासी बारिश देखी जाएगी। मानसून पहली जून के आसपास केरल में दस्तक देता है।
इसके बाद ही आमतौर पर तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ता और 15 जुलाई की आसपास पूरे देश में छाता है।
मानसूनी वर्षा 106% रहने की उम्मीद
मौसम विभाग के मुताबिक इस साल देश में सामान्य से अधिक मानसूनी बारिश होगी।
15 अप्रैल को दीर्घकालिक पूर्वानुमान में मौसम विभाग में विभाग ने कहा था कि जून से सितंबर के बीच देश में 5% की त्रुटि के साथ मानसूनी वर्षा 106% रहने की उम्मीद है, जो सामान्य से ऊपर माना जा रहा है।
महाराष्ट्र मराठवाड़ा में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा
मौसम वैज्ञानिकों के पूर्व अनुमान के मुताबिक मौजूदा समय में दक्षिण कर्नाटक के आंतरिक विभाग के ऊपर एक Cyclonic Circulation बना हुआ है। वहीं निचले स्तर पर एक रेखा निर्मित हुई है, जो उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश जारी है।
इस वजह से मध्य प्रदेश विधायक छत्तीसगढ़ मध्य महाराष्ट्र मराठवाड़ा में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
इसके साथ ही बिजली गिरने और मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है। 14 में को गुजरात और आसपास के क्षेत्र में भी आंधी चलने की संभावना जताई गई है।
वही मानसून के प्रवेश के साथ ही एक बार फिर से गर्मी से राहत मिलेगी। कई क्षेत्रों में आसमान में बदल जाएंगे। इसके साथ ही मध्यम बारिश तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।