वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन से पार्टी में शोक, दिग्विजय सिंह और जोगी से रहा करीबी रिश्ता
रायपुर @ खबर बस्तर। अविभाजित मध्यपद्रेश से लेकर छत्तीसगढ़ गठन के बाद कांग्रेस पार्टी में लंबे समय तक विभिन्न पदों पर रहे वरिष्ठ नेता का गुरुवार को निधन हो गया।
राजधानी रायपुर निवासी अधिवक्ता और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इकबाल अहमद रिजवी के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि वे पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।
तबीयत खराब होने पर देवेन्द्र नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
जानिए कौन थे इकबाल अहमद रिजवी
बता दें कि इकबाल अहमद रिजवी मध्य प्रदेश सरकार में एमपी पाठ्य पुस्तक निगम के चैयरमेन रहे चुके हैं। वहीं रायपुर के डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी भी वे संभाल चुके थे।
Read More:
कांग्रेस विधायकों की दावेदारी पर लटकी तलवार, बस्तर के 3 MLA की कट सकती है टिकट!https://t.co/kYs6bkCdmB
— Khabar Bastar (@khabarbastar) August 27, 2023
इकबाल अहमद रिजवी रायपुर कांग्रेस जिला कमेटी के अध्यक्ष का निर्वहन भी कर चुके हैं। वहीं छत्तीसगढ़ बनने के बाद अजीत जोगी के सरकार में वे अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजीत जोगी द्वारा नई पार्टी बनाने के बाद वो जेसीसीजे में शामिल हो गए थे। हालांकि, जोगी के निधन के बाद दिग्विजय सिंह ने इकबाल अहमद रिजवी को दोबारा पार्टी में प्रवेश कराया था।
दिग्गी के करीबी, गांधी परिवार से नाता
इकबाल अहमद रिजवी एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते थे। दोनों नेताओं की मित्रता ऐसी थी कि दिग्विजय सिंह जब भी रायपुर आते, रिजवी उनके साथ ही रहते।
मध्य प्रदेश के दौर में जितने भी मुख्यमंत्री हुए, सभी से रिजवी का गहरा नाता रहा। दिग्विजय सिंह के अलावा अर्जुन सिंह से भी उनकी अच्छी बनती थी। गांधी परिवार से भी उनके अच्छे ताल्लुक रहे।
Read More:
CG Election 2023: प्रदेश की इन 5 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी फाइनल, जानिए किसे मिलेगा मौकाhttps://t.co/l4IrG2U8Rq
— Khabar Bastar (@khabarbastar) August 27, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |