नंद कुमार साय को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, राज्य सरकार ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी !
रायपुर @ खबर बस्तर। वरिष्ठ आदिवासी नेता और हाल ही मे भाजपा छोड़कर काँग्रेस पार्टी जॉइन करने वाले नंद कुमार साय को राज्य सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर नया दायित्व मिलने पर नंद कुमार साय को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
बता दें की छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक बीजेपी का एक प्रमुख आदिवासी चेहरा रहे नंद कुमार साय ने हाल ही में कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
Read More :-
ये बच्चा आज है बॉलीवुड का बादशाह: TV से आकर फिल्मों में धूम मचाने वाले एक्टर के बचपन की फोटो को आपने पहचाना क्या ?https://t.co/L78Hb8kOvE
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 28, 2023
साल 1977 में तपकरा सीट से पहली बार विधायक चुने गए नंद कुमार साय तीन बार के सांसद, दो बार राज्यसभा सांसद व तीन बार के विधायक रहे।
वे राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के पद पर भी आसीन रहे। वहीं अविभावित मध्य प्रदेश में वे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं।
नवंबर 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद वे छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के पहले नेता बने। साय 2017 में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) के अध्यक्ष भी बने।
Read More :-
Tata Sumo ने उड़ा दी Scorpio और Innova की नींद, मार्केट में धूम मचाने का रहा नया मॉडलhttps://t.co/QenSxoB7J3
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 20, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |