Public Holiday: इस दिन रहेगी छुट्टी, सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, सरकारी दफ्तर-स्कूल रहेंगे बंद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Public Holiday: सरकारी कर्मचारियों, स्कूली छात्रों व शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। अप्रैल के महीने में उन्हें छुट्टी का एक और मौका मिलने जा रहा है। 

दरअसल, राज्य सरकार ने रामनवमी (Ram Navami) के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) की घो​षणा की है। इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों के साथ बैंक भी बंद रहेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश भी जारी किया जा चुका है। आदेश में कहा गया है कि 17 अप्रैल 2024 बुधवार को रामनवमी के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की जाती है।

CG Holiday, holiday declared, declared holiday, public holiday, Public Holiday 2024

राज्य सरकार ने निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इससे पहले प्रदेश में रामनवमी पर सामान्य अवकाश दिया जाता था, जिसे अब सार्वजनिक अवकाश में तब्दील किया गया है।

सरकारी दफ्तर समेत बैंक भी रहेंगे बंद

बताया जा रहा है कि बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के आग्रह पर राज्य सरकार ने रामनवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। आदेश के बाद अब इस दिन बैंक भी बंद रहेंगे।

Read More:

Holiday 2024: छुट्टी का आदेश जारी, सरकारी कार्यालय व स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्थानीय अवकाश की घोषणा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने सार्वजनिक अवकाश का आदेश जारी कर दिया है।

सामान्य अवकाश घोषित

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने चेट्री चंड महोत्सव पर सामान्य अवकाश (General Holiday) की घोषणा की है। इससे पहले चेट्री चंड पर ऐच्छिक अवकाश दिया जाता था। जीएडी द्वारा इस संबंध में भी आदेश जारी कर दिया है।

CG Holiday, holiday declared, declared holiday, public holiday, Public Holiday 2024

सार्वजनिक अवकाश क्या है?

सार्वजनिक अवकाश एक ऐसा दिन होता है जो कानून द्वारा स्थापित होता है। सार्वजनिक अवकाश एक गैर-कार्य दिवस होता है। इन दिन सरकारी कार्यालय, स्कूल और बैंक बंद रहते हैं और अधिकांश लोगों को काम से छुट्टी मिलती है।

सार्वजनिक अवकाश कई प्रकार के होते हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • राष्ट्रीय अवकाश: ये अवकाश पूरे देश में मनाए जाते हैं। जैसे स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, गांधी जयंती, और अन्य राष्ट्रीय महत्व के दिन।
  • धार्मिक अवकाश: ये अवकाश विभिन्न धर्मों के महत्वपूर्ण त्योहारों और घटनाओं को मनाने के लिए मनाए जाते हैं, जैसे कि होली, दीपावली, ईद, क्रिसमस, गुरु नानक जयंती आदि।
  • क्षेत्रीय अवकाश: ये अवकाश किसी विशेष क्षेत्र या राज्य में मनाए जाते हैं और इनमें स्थानीय त्योहारों और ऐतिहासिक घटनाओं को शामिल किया जाता है।

यह भी पढ़ें:

Public Holiday: 20 नवंबर को 6 राज्यों में सार्वजनिक अवकाश, जानिए स्कूल-कॉलेज और ऑफिस कहां-कहां रहेंगे बंद

 

जानें रामनवमी क्या है?

राम नवमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीराम का जन्म अयोध्या नगरी में हुआ था।

अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण के बाद देशभर में राम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी है। इसी कड़ी में भाजपा शासित छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घो​षणा की है।

  • यह खबरें अभी Trending पर हैं… 

Dantewada News: घर के कुएं से निकलने लगा पेट्रोल, बाल्टियाँ भर-भर कर ले गए लोग, जानें पूरा मामला!

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 8th Pay Commission पर आया बड़ा अपडेट, बेसिक सैलरी ₹51,451 तक बढ़ने की संभावना

RBI Action: आरबीआई ने फिर रद्द किया बैंक का लाइसेंस, तुरंत चेक करें, कहीं आपका खाता तो नहीं?

आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻

 
  • Trending News पढ़ने यहां क्लिक करें।
  • अवकाश न्यूज़ के लिए यहां क्लिक करें
  • कर्मचारी समाचार के लिए यहां क्लिक करें।
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • Govt Jobs के लिए यहां क्लिक करें
  • सरकारी योजना की खबरें यहां से पढ़ें।
  • khabar Bastar की खबरें यहां क्लिक करें।
  • दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
    हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Channel Join Now

    Leave a comment