1 लाख रूपए का इनामी नक्सली गिरफ्तार, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता
सुकमा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। यहां पुलिस ने एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए नक्सली का नाम सोड़ी देवा है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली 25 फ़रवरी को हुए बड़े नक्सली हमले में शामिल था। मामले की पुष्टि सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने की है।
बताया जाता है कि नक्सली सोड़ी देवा संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत था। उस पर शासन द्वारा एक लाख रुपए का इनाम रखा गया था। जिला बल और कोबरा 201 बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए नक्सली के पास से टिफिन बम, विस्फोटक समेत अन्य नक्सल सामग्री बरामद की है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रही है।
Read More :-
IAS Interview question: ऐसी कौन सी चीज़ है जिसे खाने के लिए खरीदा जाता है, लेकिन उसे कभी खाते नहीं हैं?https://t.co/T1Ip6AWHAd
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 4, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |