फोल्डेबल फोन की रेस में आगे निकला Nubia Flip 5G जल्द होगा लॉन्च!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Nubia Flip 5G Foldable Phone Launch: जब ज्यादातर कंपनियां फोल्डेबल फोन बनाने का प्लान टाल रही हैं, तब नूबिया इस रेस में आगे निकल रहा है। कंपनी एक नहीं बल्कि दो फोल्डेबल फोन बनाने की तैयारी में है – एक क्लैमशेल और दूसरा बुक स्टाइल।

Nubia Flip 5G Foldable Phone Launch
Nubia Flip 5G Foldable Phone

Nubia Flip 5G हो रहा है लॉन्च

नूबिया का पहला क्लैमशेल फोल्डेबल फोन माना जाने वाला नूबिया फ्लिप 5G हाल ही में चीन की 3C सर्टिफिकेशन लिस्ट में देखा गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है।

Nubia Flip 5G Foldable Phone Launch
Nubia Flip 5G – 3C Certification Records

सर्टिफिकेशन के मुताबिक, नूबिया फ्लिप 5G (मॉडल नंबर NX724J) 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, लेकिन अभी ये साफ नहीं है कि इसमें वायरलेस चार्जिंग का ऑप्शन मिलेगा या नहीं।

लीक के मुताबिक, ये फोन चीन में सबसे पहले लॉन्च हो सकता है। फिलहाल, इसके प्रोसेसर, कैमरा और दूसरी खासियतों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही लीक्स और सर्टिफिकेशन से और जानकारियां सामने आएंगी।

Nubia Z60 Fold भी होगा धमाकेदार

नूबिया फ्लिप 5G के साथ ही कंपनी अपना बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन नूबिया Z60 फोल्ड भी लॉन्च कर सकती है। खबरों की मानें तो इसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर और आगे-पीछे दोनों तरफ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।

साथ ही, इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की संभावना है। दोनों ही फोल्डेबल फोन IMEI डेटाबेस में भी लिस्ट हो चुके हैं।

इससे लगता है कि नूबिया इन्हें लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन कंपनी ने अभी तक ऑफिसियल लॉन्च डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है।

तो अगर आप फोल्डेबल फोन लेने का विचार कर रहे हैं, तो नूबिया के इन आने वाले फोनों पर नज़र रखें। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इनकी लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा करेगी।

 

आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻

 
  • Trending News पढ़ने यहां क्लिक करें।
  • अवकाश न्यूज़ के लिए यहां क्लिक करें
  • कर्मचारी समाचार के लिए यहां क्लिक करें।
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • Govt Jobs के लिए यहां क्लिक करें
  • सरकारी योजना की खबरें यहां से पढ़ें।
  • khabar Bastar की खबरें यहां क्लिक करें।
  • दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
    हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Channel Join Now

    Leave a comment