एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद… सर्चिंग के दौरान जवानों को मिली कामयाबी
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में पुलिस को नक्सल आपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है। सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए नक्सली के पास से एक नग 12 बोर की बंदूक सहित चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार नक्सली एक लाख का इनामी बताया जा रहा है। वह विभिन्न नक्सल घटनाओं और अपराधों में शामिल था।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के एसपी अक्षय कुमार ने प्रेस वार्ता कर इनामी नक्सली की गिरफ्तारी की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जवानों ने उक्त कार्रवाई की है। गिरफ्तार नक्सली से पुलिस पूछताछ कर रही है।
Read More :-
यहां खेत में मिला 14 फिट लंबा किंग कोबरा, ग्रामीणों की हलक में आ गई जान… वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे !https://t.co/oh9vJsqvvd
— Khabar Bastar (@khabarbastar) April 30, 2023
बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना पर मदनवाडा थाना से जिला बल और डीआरजी की पार्टी सर्चिंग के लिए ग्राम सहपाल, कोकु, खुरसेकला, बोरकनहार, करटोला की ओर रवाना हुई थी।
एरिया डोमिनेशन के दौरान कोहेकुसे एवं खुरसेफला के जंगल में 3-4 अज्ञात व्यक्ति पुलिस को देखकर छिप रहे थे। जिसमें से पुलिस पार्टी के द्वारा घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया।
पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रेम गावडे उर्फ चैनू घावडे ग्राम सहपाल थाना मदनवाड़ा का निवासी बताया गया। आरोपी को पूछताछ करने के लिए थाना मदनवाड़ा लाया गया।
Read More :-
10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्टः CG बोर्ड इस दिन जारी करेगा बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां देखे LIVE अपडेटhttps://t.co/bC7UQaoQDA
— Khabar Bastar (@khabarbastar) April 30, 2023
पूछताछ के दौरान उसने प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) अंतर्गत मदनवाड़ा-कोकु संयुक्त एलओएस का सदस्य होना बताया है। पुलिस की पूछताछ में जंगल में छुपा कर रखे हथियार को पुलिस द्वारा जब्त किया गया।
पुलिस के हत्थे चढ़े नक्सली ने 2016 से आज दिनांक तक नक्सली संगठन में सक्रिय सदस्य रहकर विभिन्न घटनाओं एवं अपराधों में सम्मिलित होने की बात कबूली है।
Read More :-
IAS Interview questions: ऐसा कौन सा देश है जहां की लड़की से शादी करने पर सरकारी नौकरी मिल जाती है? 99% लोग नहीं जानते जवाब !https://t.co/4WEvJN8Weg
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 5, 2023