Ram Navami Upay, Chaitra Navratri, Navami Upay : हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन कन्या पूजन का भी विधान है।
ज्योतिष के मुताबिक चैत्र मास के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को भगवान राम का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल रामनवमी को राम जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
उदया तिथि के अनुसार रामनवमी 17 अप्रैल को
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 16 अप्रैल को दोपहर 1:30 से शुरू हो जाएगी। नवमी तिथि का समापन 17 अप्रैल को दोपहर 3:15 पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार रामनवमी 17 अप्रैल को मनाई जाएगी।
इसके साथ चैत्र नवरात्रि होने की वजह से मां दुर्गा की आराधना भी की जाती है। ऐसे में नवरात्रि और रामनवमी पर कुछ उपाय का करना बेहद शुभ होता है।
इन उपायों का करें पालन
- कार्य में सफलता नहीं मिल रही है तो भगवान राम को पूजा के बाद चंदन का तिलक लगाए। इसके साथ ही राम स्तुति का पाठ करें।
- वही जीवन में सुख और समृद्धि बनाए रखने के लिए राम दरबार के सामने घी का दीपक जलाएं। होली कुमकुम पुष्प दीप से पूजा करें। श्री राम जय राम जय जय राम का 108 बार जाप करें।
- वही रामनवमी पर समस्त रोगों और कष्टों से निवारण के लिए ओम हनुमते नमः मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इसके साथ ही हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
- गाड़ी में सफलता के लिए गरीबों को कपड़े और भोजन का दान करना भी उपयोगी माना गया है।
- इसके साथ ही भगवान राम को नवमी पर पीले पुष्प अर्पित करने के साथ ही पीले रंग के कपड़े पहनना सही है। मंदिर में केसरिया ध्वज का दान करें और दूध में केसर डालकर प्रभु का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।
Disclaimer : यह आलेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी के लिए अपनी ज्योतिष से संपर्क अवश्य करें।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |