Employees Benefit, Employees Salary Hike, Salary Hike : राज्य सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। साथ ही अधिकारियों-सचेतकों के वेतन भत्ते में बढ़ोतरी की गई है।
कुल 33 प्रस्ताव पर कैबिनेट की मोहर लगी है। जिसके साथ ही एक बार फिर से अधिकारियों के वेतन भत्ता और सुविधा को बढ़ाया गया है।
इसके साथ ही सचेतक के भी वेतन और भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। इसके लिए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।एक तरफ जहां सचेतक और अधिकारियों के वेतन और भत्ते को बढ़ाया गया है। दूसरी तरफ विधायकों के भी वेतन भत्ते और सुविधा को भी बढ़ाया गया है।
क्षेत्रीय भत्ता ₹80000 का लाभ
विधायकों को अब 60000 प्रति महीने सहित क्षेत्रीय भत्ता ₹80000 का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही सत्कार भत्ता 40000 , दैनिक भत्ता 3000 राज्य के अंदर और राज्य के बाहर के लिए ₹4000 रूपए होगा।
ऐसे में उन्हें ₹100000 तक प्रति महीने वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही विधायकों के निजी सहायक को ₹50000 का लाभ दिया जाएगा। अनु सेवक को ₹30000 प्रति महीने का लाभ दिया जाएगा।
इसके अलावा सवारी भत्ता ₹5000 , समाचार पत्र ₹3000 प्रति महीने, होम लोन की सुविधा ₹60 लख रुपए तक 4% वार्षिक ब्याज के आधार पर दी जाएगी।
पेंशन ₹50000 प्रति महीने और पेंशन में ₹5000 वार्षिक वृद्धि के साथ ही अधिकतम 2 लाख तक पूर्व सदस्यों को भुगतान किया जाएगा।
मुख्य सचेतक को 75000 प्रति महीने का लाभ
इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णय के तहत मुख्य सचेतक को 75000 प्रति महीने का लाभ दिया जाएगा।
उप सचेतक को 70000 रुपए प्रति महीने का लाभ दिया जाएगा जबकि सचेतक को ₹60000 प्रति महीने वेतन के रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे। उनके भी वेतन को बढ़ाया गया है।
इन्हें सत्कार भत्ता 55000 , क्षेत्रीय भत्ता 65000 , प्रभारी भत्ता ₹3000 राज्य के अंदर उपलब्ध कराए जाएंगे। राज्य के बाहर इन्हें ₹4000 का लाभ दिया जाएगा।
ऐसे में लगभग ₹100000 प्रति महीने तक उनके वेतन होंगे। कंप्यूटर की सुविधा के लिए ₹100000 तक और होम लोन ₹60 lakh रुपए तक उपलब्ध कराया जाएगा।
विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वेतन और भत्ते में भी बढ़ोतरी
वहीं झारखंड के विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वेतन और भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई है। उनके वेतन 98000 प्रति महीने अध्यक्ष को वेतन का लाभ दिया जाएगा।
उपाध्यक्ष को 75000 प्रति महीने का लाभ दिया जाएगा। 60 लाख रुपये 4% वार्षिक ब्याज वर्ष होम लोन उपलब्ध कराए जाएंगे
इसके अलावा प्रभारी भत्ता ₹3000 राज्य के अंदर उन्हें उपलब्ध कराए जाएंगे। ₹4000 राज्य के बाहर उन्हें उपलब्ध कराए जाएंगे।
इसके अलावा क्षेत्रीय भत्ता ₹80000 और सत्कार भत्ता 70000 रुपए का लाभ दिया जाएगा। उपाध्यक्ष को सत्कार भत्ता 55000 उपलब्ध कराए जाएंगे।
नेता विरोधी दल के वेतन 85000 प्रति महीने
इतना ही नहीं झारखंड के नेता विरोधी दल के वेतन 85000 प्रति महीने तय किए गए हैं। क्षेत्रीय भत्ता 95 हजार रुपए सहित सत्कार भत्ता 55000 का लाभ दिया जाएगा।
60 लाख रुपए तक होम लोन के अलावा प्रभारी भत्ता राज्य के अंदर ₹3000 उपलब्ध कराए जाएंगे जबकि प्रभारी भत्ता राज्य के बाहर ₹4000 मिलेंगे।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।