LIC Employees Salary Hike, Salary Hike : देश की सरकारी जीवन बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के 1 लाख से अधिक कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी गई है।
दरअसल, कर्मचारियों के वेतन में 17% का इजाफा किया गया है। इसकी मंजूरी एलआईसी द्वारा दी गई है। एलआईसी की कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की है।
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अधिकारियों के लिए मंजूरी देने के कुछ दिन के बाद आई है। ऐसे बीमा कंपनी के कर्मचारियों के वेतन में बड़ा इजाफा देखा जाएगा।
एलआईसी द्वारा कर्मचारियों के वेतन वृद्धि का फैसला
दरअसल देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी द्वारा कर्मचारियों के वेतन वृद्धि का फैसला 1 अगस्त 2022 से प्रभावित होगा। ऐसे में उन्हें एरियर राशि का भी भुगतान किया जाएगा।
इसके साथ ही लिक में 1 अप्रैल 2010 के बाद शामिल हुए 24000 से अधिक कर्मचारियों को एनपीएस योगदान 10% से बढ़कर 14% किया गया है। ऐसे में उन्हें रिटायरमेंट पर मिलने वाले पैसे में भी वृद्धि होगी।
कर्मचारियों के लिए कई अन्य घोषणाएं
इतना ही नहीं एलआईसी के कर्मचारियों के लिए कई अन्य घोषणाएं भी की गई है। एलआईसी के 30000 से अधिक पेंशन भोगियों और पारिवारिक पेंशन भोगियों को वन टाइम एक्स ग्रेशिया राशि का भी भुगतान किया जाएगा।
1 नवंबर 2022 से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों के वेतन में 17% के वृद्धि को मंजूरी दी गई थी। जिसके बाद अब LIC कर्मचारियों के वेतन को भी बढ़ाया गया है।
महंगाई भत्ते में भी चार प्रतिशत की वृद्धि
लोकसभा चुनाव से पहले विभिन्न क्षेत्रों के कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार द्वारा बड़ी घोषणा की जा रही थी। इससे पहले बैंक कर्मचारियों के वेतन को बढ़ाया गया था।
जबकि सरकारी कर्मचारी और पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते में भी चार प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। जिसके साथ उनके महंगाई भत्ते बढ़कर 50% हो गए थे।
बेसिक वेतन में भी 17% का इजाफा
इसके साथ उनके बेसिक वेतन में भी 17% का इजाफा किया गया है। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पूर्व का यह समय कर्मचारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
साथ ही होली से पहले उनके वेतन में अच्छा खासा इजाफा देखा जाएगा।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |