Salary Payment, Employees Salary, NHM Employees: शासकीय कर्मचारियों के लिए होली से पहले बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इस बार त्यौहार से पहले ही उनकी सैलरी खाते में आ जाएगी।
इस होली से पहले कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर आदेश जारी हो चुका है। बताया जा रहा है कि 20 मार्च 2024 तक सैलरी खाते में जमा हो जाएगी।
समय पर वेतन मिलने से हजारों कर्मचारी अपने परिवार के साथ होली का पर्व धूमधाम से मना सकेंगे।
दरअसल, इस साल 24 मार्च को होलिका दहन है और इसके अगले दिन 25 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। त्यौहार से ठीक पहले वेतन मिलने की खबर से हजारों कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
20 मार्च तक वेतन जारी करने के निर्देश
दरअसल, होली से साथ ही वित्तीय वर्ष 2023-24 की समाप्ति भी है। ऐसे में समय से पहले वेतन भुगतान करने का निर्णय लिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, कर्मचारियों को आगामी 20 मार्च तक वेतन दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
Read More:
इन कर्मचारियों को मिलेगा वेतन
आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन भुगतान होली से पहले करने संबंधी आदेश जारी किया गया है।
एनएचएम कर्मचारियों को मार्च महीने में होली से पहले 20 मार्च तक वेतन देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
NHM के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। उनको होली से पहले वेतन मिलने जा रहा है। इस संबंध में मिशन निदेशक द्वारा आदेश जारी किया गया है।
सभी जनपदों को पत्र जारी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल ने इस बाबत सभी जनपदों के अधिकारियों को पत्र जारी किया है। जिसमें कर्मचारियों की 18 मार्च तक की उपस्थिति के आधार पर वेतन देने को कहा गया है।
Read More:
कर्मचारी संघ ने जताया आभार
NHM के मिशन निदेशक के इस आदेश पर संयुक्त स्वास्थ्य राष्ट्रीय मिशन कर्मचारी संघ ने इस कार्य को स्वागत योग्य कदम बताया है।
संघ के महामंत्री योगेश उपाध्याय ने कहा कि सरकार के इस कदम से संविदाकर्मी त्योहार खुशी के साथ मना सकेंगे।
यह भी पढ़ें:
उन्होंने कहा कि हर महीने की सात तारीख को संविदा कर्मचारियों को वेतन मिल जाता है, लेकिन त्योहार की वजह से वेतन जल्दी मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |