School Holiday 2024, Summer Vacation 2024, Summer Holiday : देश में लगातार तापमान बढ़ रहा है। भीषण गर्मी पड़ रही है। आसमान आग उगल रही है।
वहीं दिल्ली में तापमान 50 डिग्री के पास पहुंच गया। इसी बीच बिहार झारखंड में भी भारी गर्मी देखी जा रही है। जिसको देखते हुए अब स्कूल की छुट्टी को बढ़ाने का फैसला किया गया है।
गर्मी के कारण 50 से अधिक छात्राएं बेहोश हो गई थी। जिसके बाद राज्य सरकार द्वारा बड़ा एक्शन लेते हुए सभी स्कूलों को 8 जून तक बंद रखने की आदेश जारी किए गए हैं।
8 जून तक सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद
मुख्यमंत्री ने गर्मी को देखते हुए मुख्य सचिव को राज्य के सभी स्कूल बंद करने के निर्देश जारी किया हैं।
जिसके बाद 30 तारीख से 8 जून तक सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। बिहार में गर्मी की वजह से 50 स्कूली छात्राएं बेहोश हो गई थी।
जिसके बाद हड़कंप मच गया था। हालात को ऐसा देखते हुए बिहार सीएम द्वारा सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
समय में भी बदलाव
वही गर्मी छुट्टी के बाद राज्य के सभी प्राथमिक माध्यमिक और उच्च माध्यमिक सहित संस्कृत विद्यालय के संचालन की समय में भी बदलाव किया गया हैं।
दरअसल पहले संचालन की अवधि सुबह 6:00 से 12:00 बजे तक निर्धारित की गई थी। इस आदेश में संशोधन करते हुए 8 जून तक के लिए सभी प्रारंभिक विद्यालय के संचालन की अवधि सुबह 6:00 से 10:00 बजे तक निर्धारित की गई है।
वही मिशन दक्ष और विशेष कक्ष अपने पूर्व समय पर आयोजित की जाएगी। 10:00 के बाद बच्चों को मध्यान भोजन दिए जाने के उपरांत बच्चों को घर भेज दिया जाएगा।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।