PM Kisan Yojana 2023: किसानों के लिए खुशखबरी, सीधे बैंक खाते में आएगी PM किसान योजना की 14वीं किस्त, आदेश जारी
PM Kisan Yojana 2023: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का इंतजार देश के लाखों किसान कर रहे हैं। इसे लेकर एक बड़ा अपडेट निकल कर सामने आ रहा है।
पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त को लेकर किसान भाइयों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा पूरे सम्मान के साथ किसान सम्मान निधि की राशि कृषकों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
PM किसान योजना क्या है ?
प्रधानमंत्री किसान योजना (Pradhan Mantri Kisan Yojana) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक केंद्रीय सरकारी योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें समृद्ध बनाना है।
Read More :-
बेटियों को मिलेंगे 1 लाख रुपए, यहाँ देखिए ऑनलाइन आवेदन, योग्यता व चयन की सम्पूर्ण जानकारीhttps://t.co/lSPKefb0Es
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 10, 2023
आपको बता दें कि यह योजना 1 दिसंबर 2018 से प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता राशि तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर होती है, ताकि उन्हें आर्थिक लाभ मिल सके।
अभी तक इस योजना के अंतर्गत कुल 13 किस्तें जारी की जा चुकी है, वहीं 14वीं किस्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार है। अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि का इंतजार कर रहे हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ते रहें।
PM किसान योजना की पात्रता
प्रधानमंत्री किसान योजना (Pradhan Mantri Kisan Yojana) का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत किसानों को प्रदान किया जाता है। यह योजना ग्रामीण इलाके के सभी किसानों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
Read More :-
- प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जो खुद की जमीन पर खेती किसानी करते हैं।
- इस योजना के अंतर्गत ऐसे किसान भी शामिल हो सकते हैं, जो किराए की जमीन पर खेती करते हैं और अपने आय का हिस्सा प्राप्त करने के लिए पात्र होते हैं।
- प्रधानमंत्री किसान योजना किसान समूहों (किसान समूह, संघ, संगठन आदि) को भी लाभान्वित करती है। किसान समूह एकत्रित होकर योजना का लाभ ले सकते हैं।
किस प्रकार से करें आवेदन
अगर आप भी पीएम किसान निधि योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in जाना है और वहां पर जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं तो आपको अपना क्षेत्र सिलेक्ट कर लेना है। अगर आप शहर से हैं तो आपको शहर का क्षेत्र सिलेक्ट करना है। इसके बाद आपको आगमन फार्म रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करके सिलेक्शन करना है।
यहाँ अपने राज्य का चयन कर आपको आधार नंबर और फोन नंबर देना है। इसके बाद अपना जमीन पंजीकरण पूरा करके फार्म को भर देना है। साथ ही अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज को भी अपलोड कर देना है।
Read More :-
पेंशन राशि में वृद्धि की घोषणा, राज्य शासन ने जारी किया आदेशhttps://t.co/FcsQPqQWwf
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 13, 2023
इसके बाद आपको नीचे सेव का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करके कैप्चा कोड भर देना है। जिसके पश्चात आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा और इसे भरने के बाद आपको फार्म सबमिट कर देना है।
15 जुलाई के बाद आएगी 14वीं किस्त
जो भी किसान भाई पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली 14वी किस्त का इंतजार कर रहे हैं उनकी जानकारी के लिए बता दें कि 15 जुलाई के बाद पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा आना शुरू हो जाएगा।
हालांकि, इसे लेकर अभी आधिकारिक रूप से कोई ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक 15 जुलाई के बाद यह किस्त कभी भी जारी की जा सकती है।
PM किसान योजना में अपने किस्त का स्टेटस देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
Note: – PM किसान योजना के बारे में यहाँ समय समय पर जानकारी दी जाती रहती है। ज्यादा अपडेट पाने के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |