छत्तीसगढ़ के इस मंत्री ने दिया इस्तीफा ! भूपेश कैबिनेट में शामिल होंगे मोहन मरकाम
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से राजनीति दलों में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व में परिवर्तन किया गया था वहीं अब दूसरे ही दिन सत्ता में भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
खबरों के मुताबिक, प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने भूपेश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। उनकी स्थान पर पूर्व पीसीसी चीफ व कोंडागांव के विधायक मोहन मरकाम शिक्षा मंत्री बनाए जा सकते हैं।
बताया जा रहा है मोहन मरकाम शुक्रवार को राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार प्रेमसाय सिंह टेकाम की जगह मरकाम को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।
Read More :-
दीपक बैज बनाए गए PCC चीफ, मोहन मरकाम की जगह संभालेंगे काग्रेस की बागडोरhttps://t.co/0Hdo6OQex1
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 13, 2023
बता दें कि कल ही कांग्रेस ने बड़ा बदलाव करते हुए बस्तर सांसद दीपक बैज को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति किया था। पार्टी ने मोहन मरकाम की जगह उन्हें पदेश कांग्रेस की बागडोर सौंपी है।
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सत्ता और संगठन में तालमेल के साथ ही डैमेज कंट्रोल में भी जुटी है।
हाल ही में कांग्रेस के केंद्रीय संगठन ने मंत्री टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी देकर उनकी नाराजगी को कम करने की कोशिश की है।
संगठन में होगा बदलाव
इधर, अगले कुछ दिनों में कांग्रेस संगठन में बदलाव किए जाने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के बाद जल्द ही प्रदेश महामंत्री व उपाध्यक्ष समेत कुछ अन्य पदों पर बदलाव किया जा सकता है।
Read More :-
SBI बैंक में है खाता तो जल्द कर लो यह काम, हो जाओगे मालामाल !https://t.co/Mukw228UR2
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 12, 2023
ताजा अपडेट के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सीएम ने प्रेमसाय टेकाम का इस्तीफा स्वीकार करने के साथ ही राज्यपाल को अनुशंसा के साथ पत्र भेजा है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |