कुएं में गिरकर तीन भाई-बहन की मौत, अमरूद तोड़ते कुएं में गिरे तीनों मासूम, गांव में पसरा मातम
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे आरंग विधानसभा क्षेत्र के चरौदा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ कुएं में गिरने से एक ही परिवार के 3 मासूमों की मौत हो गई।
हादसे में मरने वाले मासूम भाई-बहन बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक आरंग थाना क्षेत्र के चरौदा निवासी 3 बच्चे केशर साहू (08 वर्ष), उल्लास साहू (5 वर्ष) और पेयस साहू (04 वर्ष) अपने घर के आँगन में लगे पेड़ से अमरूद तोड़ रहे थे। इसी दौरान तीनों बच्चे पास के कुएं में गिर गए।
Read More :-
Pan Card वालों को तगड़ा झटका: भरना होगा 6000 का जुर्माना, पड़ेंगे भारी मुसीबत में !https://t.co/usnRIj94xj
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 9, 2023
काफी देर बाद जब बच्चे कहीं दिखाई नहीं दिए तो परिजनों ने इनकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान घरवालों की नजर कुएं में लगा जाली पर पड़ी तो वह टूटा हुआ नजर आया।
परिजनों ने कुएं के भीतर देखा तो वहाँ तीनों मासूम मृत पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया।
बता दें कि हादसे में मृत कु. केशर साहू और उल्लास साहू दोनों सगे भाई-बहन है, वहीं पेयस साहू उनका चचेरा भाई है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है।
Read More :-
गाड़ी, बंगला, नौकर-चाकर… ऐसा होता है SDM का रुतबा, जानिए कितनी मिलती है सैलरी?https://t.co/e5MP2Cwil8
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 8, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |