पुलिस-नक्सली एनकाउंटर: सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, सर्चिंग पर निकली थी DRG और BSF की संयुक्त पार्टी
कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। सर्चिंग पर निकले जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ अभी भी चल रही है।
जानकारी के मुताबिक, DRG और BSF की संयुक्त टीम सोमवार को सर्चिंग आपरेशन पर निकली हुई थी। इसी दौरान नक्सलियों से उनका आमना-सामना हो गया।
बताया जा रहा है कि छोटे बेठिया थानाक्षेत्र के जंगलों में अभी भी मुठभेड़ जारी है। बस्तर आईजी पी सुंददराज ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
Read More :-
फोटो में Boy के बीच में छिपे Bov को ढूंढ कर दिखाएं, बड़े-बड़े सूरमा हो गए फेल, क्या आपमें है हिम्मत !https://t.co/xWSnjQfdIl
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 11, 2023
बता दें कि नक्सलियों ने कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में वाहनों में आगजनी की थी। इसी इलाके में अब मुठभेड़ की खबर आ रही है। खबर है कि अभी भी रूक रूक कर दोनों ओर से फायरिंग चल रही है।
हालांकि, इस मुठभेड़ को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ सकी है। बताया जा रहा है कि अभी भी जवानों की टीम मौके पर ही मौजूद है। पुलिस अफसरों के मुताबिक, फोर्स के वापस लौटने के बाद ही मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी मिलेगी।
Read More :-
IAS Interview question: ऐसी कौन सी चीज़ है जिसे खाने के लिए खरीदा जाता है, लेकिन उसे कभी खाते नहीं हैं?https://t.co/T1Ip6AWHAd
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 4, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |