प्रमोशन ब्रेकिंग: इस विभाग में पदोन्नति के रिक्त पदों को भरा जाएगा, शासन ने जारी किया निर्देश
रायपुर खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में पदोन्नति के रिक्त पदों को जल्द ही भरा जाएगा। नगरीय प्रशासन विभाग ने इसे लेकर सभी नगर निगमों के आयुक्त और मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश जारी किया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि, नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक दिनांक 20.04.2023 एवं 21.04.2023 को माननीय मंत्रीजी द्वारा निर्देश दिये गए कि स्थानीय नगरीय निकाय में पदोन्नति के काफी पद रिक्त हैं।
Read More :-
उर्फी जावेद ने तोड़ दी सारी हदें, सड़क पर बिना ब्रा पहने ही निकल गई एक्ट्रेस, मच गया हंगामा !https://t.co/thwlWBaARx
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 9, 2023
जिन पर निकायों द्वारा पदोन्नति की कार्यवाही नहीं की गई है, जो प्रशासनिक दृष्टि से उचित नहीं है। समस्त निकायों को निर्देशित किया जाता है कि आपके निकाय अन्तर्गत पदोन्नति के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु तत्काल विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित कर पदोन्नति की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जावे।
जिन प्रकरणों पर शासन की पुष्टि आवश्यक है उनके पूर्ण प्रस्ताव तैयार कर नियमानुसार संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास के माध्यम से शासन को भिजवाना सुनिश्चित करें।
इन निर्देशों के बावजूद यदि पदोन्नति की कार्यवाही नहीं की जाती है तो संबंधित कार्यालय प्रमुख के विरूद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। नगरीय निकायों की आगामी समीक्षा बैठक में पदोन्नति के संबंध समीक्षा की जाएगी।
Read More :-
IAS Interview question: खाना खाने के बाद क्या खाने से इंसान मर जाता है ? 99% लोग नहीं जानते जवाब, आपके लिए जानना है जरूरीhttps://t.co/4E0bff6cnp
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 18, 2023