व्यापमं भर्ती परीक्षा की तारीख आगे बढ़ी, जानिए अब कब होगा एक्जाम, व्यापमं ने जारी की सूचना
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। व्यापमं द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की सूचना दी है।
बता दें कि व्यापमं द्वारा श्रम विभाग के अंतर्गत सहायक श्रम पदाधिकारी, श्रम निरीक्षक और श्रम उप-निरीक्षक के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है।
व्यापमं द्वारा पहले ये परीक्षा 18 जून को आयोजित की जाने वाली थी। लेकिन अब यह परीक्षा शनिवार को 24 जून को होगी।
नए टाइम टेबल के मुताबिक, 24 जून 2023 को ये परीक्षा दोपहर बाद 2 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Read More :-
2000 के बाद अब 500 का नोट बंद करेगी सरकार ? जारी होंगे ₹1000 के नए नोट, RBI ने दी बड़ी जानकारी !https://t.co/7WoVCjw9cV
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 8, 2023
आपको बता दें कि कार्यालय श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ की ओर से 34 विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है। जारी विज्ञापन के अनुसार सहायक श्रम पदाधिकारी के 04, श्रम निरीक्षक के 14 और श्रम उप-निरीक्षक के 16 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती होगी।
श्रमायुक्त कार्यालय, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर से जारी विज्ञापन के अनुसार विज्ञापित किए गए पदों की वर्गवार रिक्तियों की संख्या में परिवर्तन भी किया जा सकता है।
इस परीक्षा की तिथि भी बदली
सहायक प्रबंधक उपार्जन निर्माण प्रक्रिया और सहायक प्रबंधक प्रबंधन की भर्ती परीक्षा की तारीख भी बदल गई है। पहले ये दोनों परीक्षा 11 जून 2023 को होने वाली थी, लेकिन अब ये दोनों परीक्षाएं 13 जून 2023 को आयोजित की जाएगी।
Read More :-
Interesting GK Question: एक लड़की दिल्ली में रहती है जिसकी उम्र 21 साल है और उसकी मां की उम्र 18 साल है… बताओ यह कैसे संभव है?https://t.co/ZQhgdCt1qM
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 5, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |