CAF कैंप में फायरिंग: प्रधान आरक्षक ने 30 राउंड किया फायर, मच गया हड़कंप
कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बडी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहाँ सीएएफ कैंप में तैनात सुरक्षा बल के जवान ने फायरिंग कर दी है। इस घटना से हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र के करलापाल सीएफ कैम्प की बताई जा रही है, जहां बीती रात को अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर सभी चौंक गए।
बताया जा रहा है कि सीएफ कैम्प में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने अंधाधुंध फायरिंग की है। जवान द्वारा करीब 30 राउंड फायरिंग की गई। इस पूरी घटना में कैंप में मौजूद सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
Read More :-
घटना सामने आने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने पूरे घटना की पुष्टि की है।
एसपी दिव्यंग पटेल ने बताया कि सीएफ कैम्प में फायरिंग की जांच की जा रही है। जवान द्वारा फायरिंग किए जाने की शुरुवाती जानकारी मिली है।
जवान ने कैंप मे क्यों फायर किया इसकी जानकारी ली जा रही है। जानकारी मिलते ही पुलिस के द्वारा अधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।
Read More :-
बताया जा रहा है कि प्रधान आरक्षक ने गोलियां हवा में चलाई थी, जिसके चलते किसी को चोट नहीं आई है। फिलहाल आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है।
आपको बता दें कि कैंप के अंदर फायरिंग का यह कोई पहला मामला नहीं है, इसके पहले भी कई बार ऐसी वारदातें सामने आती रही है।
कुछ महीने कांकेर के पीजी कॉलेज में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात सीएएफ जवान ने गोली मारकर मेजर की हत्या कर दी थी।
Read More :-
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |